फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   22 year old youth died in a road accident in Jhansi

सबको रुला गया संदीप: मौसी से मिलने जा रहा था युवक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 25 Aug 2023 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

मौसी से मिलने जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन
22 year old youth died in a road accident in Jhansi
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसी से मिलने जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन कुचल कर फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


निवाड़ी मध्य प्रदेश के बिनवारा गांव निवासी संदीप (22) पुत्र बारेलाल दिल्ली में एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करता था। मंगलवार को वह दिल्ली से झांसी आया था। बृहस्पतिवार को अपनी मौसी से मिलने के लिए गरौठा के अस्ता गांव जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही दोपहर करीब तीन बजे संदीप सरसेड़ा गांव के पास पहुंचा। पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद वह नीचे गिर पड़ा। तेज रफ्तार वाहन उसे कुचल कर फरार हो गया। हादसे में उसके सिर और हाथ, पांव में गंभीर चोट आ गई थी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। गरौठा थाना प्रभारी विनय दिवाकर के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed