{"_id":"5f1896938ebc3ea05248d6e9","slug":"22-corona-positive-jhansi-news-jhs1721565154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोसिंग कर्मचारी व तीन बच्चों समेत 22 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोसिंग कर्मचारी व तीन बच्चों समेत 22 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को तीन मासूम व एक आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी समेत 22 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 158 पहुंच गई है। कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज झांसी में मृत्यु हो गई है।
जिले में तमाम प्रयासों के बाद भी कोरोना दिनों दिन लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। मासूूूम बच्चों को भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आइसोलेशन वार्ड में तैनात एक कर्मचारी के संक्रमित होने के कारण जांच कराने के लिए आए कई लोग बिना जांच के ही वापस चले गए। स्वास्थ्य कर्मी व तीन मासूम समेत 22 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर के मोहल्ला रामनगर में 29 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला तालाबपुरा शनि मंदिर के पास निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति, ललित टॉकीज के पास निवासी 19 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला डोंड़ाघाट निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, नझाई बाजार निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला जुगपुरा निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति, छत्रसालपुरा में 54 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर निवासी बालिका उम्र 14 वर्ष, बालक उम्र 8 वर्ष संक्रमित पाए गए हैं।
मोहल्ला सरदारपुरा में दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 62 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, मोहल्ला चौबयाना में 21 वर्ष व्यक्ति संक्रमित है। जेल के पास निवासी 56 वर्षीय, मोहल्ला पुरानी बजरिया में 29 वर्षीय व्यक्ति, स्टेट बैंक के पास निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति, तालबेहट निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम जमुनिया निवासी 8 वर्षीय बालक संक्रमित है। ग्राम पटसेमरा निवासी 26 वर्षीय आउटसोर्सिंग कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। ब्लॉक जखौरा के अंतर्गत ग्राम लखनपुरा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी तरह बार ब्लाक के ग्राम कारीटोरन में 38 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय बालक और 32 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन
वहीं, कोरोना पीड़ित नदीपुरा निवासी 80 वर्षीय एक व्यक्ति की बुधवार को मेडिकल कॉलेज झांसी में मृत्यु हो गई है।
कोरोना संक्रमितों में सामान्य लक्षण पाए गए हैं, इन्हें उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 अटैच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी