{"_id":"594984bb4f1c1bff3c8b45f4","slug":"21497990331-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री झांसी कभी भी आ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री झांसी कभी भी आ सकते हैं
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री झांसी कभी भी आ सकते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कभी भी जिले के दौरे पर आ सकते हैं। अभी उनके आगमन कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वह पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन अभियान की शुरूआत यहां से कर सकते हैं। यह अभियान पौधरोपण के लिए चलाया जाएगा। वन विभाग और जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
शासन ने पहली बार पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति में पौधरोपण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया था, जिस पर वन विभाग ने प्लान तैयार कर शासन को भेज दिया था। दरअसल, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी वर्ष में वन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि अलग से जगह चिह्नित कर वहां पौधरोपण करे। इस कड़ी में नवनिर्मित भोजला मंडी में 6,250 पौधे रोपने का प्लान तैयार किया है। दस हेक्टेयर में यह पौधरोपण किया जाएगा। माना जा रहा है कि एक जुलाई को जिस तरह से प्रत्येक वर्ष पौधरोपण होता है, शुरूआत उसी तरह से होगी। मुख्यमंत्री के दौरे की संभावनाओं को देखते हुए तिथि आगे- पीछे भी खिसक सकती है। जिले में इस साल पौधरोपण के लिए 28 साइटें चिह्नित की गई हैं, इसमें से एक में पं. दीनदयाल स्मृति उपवन तैयार किया जाएगा।
3,33,391 पौधे रोपेेंगे
वन विभाग ने इस वर्ष 311.718 हेक्टेयर में 3,33,391 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें शीशम, अर्जुन, कंजी, सिरस, सागौन, जामुन, नीम, इमली, महुआ, बेल, पीपल, बरगद के पौधे रोपने का लक्ष्य है। कार्ययोजना तैयार हो गई है। एक जुलाई से पौधरोपण शुरू होगा। संभावना है कि मुख्यमंत्री पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करने आ सकते हैं।
विज्ञापन
- डा. मनोज कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी
पौधारोपण अभियान का उद्घाटन करने आ सकते हैं मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन और वन विभाग जुटा तैयारी में