फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   21 teachers hang sallary

360 में 21 का ही सत्यापन हुआ, शिक्षकों का वेतन फंसा

Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
21 teachers hang sallary
झांसी। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन लटका होने के मामले में शिक्षक संगठनों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात की। संगठन की तरफ से कहा कि 360 में से महज 21 शिक्षकों का ही सत्यापन हुआ है। सत्यापन की गति बेहद धीमी है, इससे शिक्षकों का चार महीने से वेतन फंसा हुआ है। कुलपति जेवी वैशम्पायन ने नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर जल्द सत्यापन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि यदि इसी गति से सत्यापन हुए तो शिक्षकों का वेतन लगने में सालों लग जाएंगे। जिला महामंत्री चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों के दो प्रमाणपत्र हैं, उनके सत्यापन शीघ्र हो जाएं तो वेतन जल्द जारी हो जाएगा। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मृत्युंजय सिंह ने कहा कि जनपद में बीएसए ऑफिस से भी ऑनलाइन सत्यापन के आवेदन विश्वविद्यालय में प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed