{"_id":"5e858a388ebc3e72bd711297","slug":"21-people-corona-negative-from-tabligi-jamat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के 21 लोग कोरोना निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के 21 लोग कोरोना निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले में तीन स्थानों पर ठहरे दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल से आए तब्लीगी जमात के 21 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 23 तब्लीगी जमातियों का सैंपल भेजा गया था, इनमें दो लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद इनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
तब्लीगी जमात के 23 लोग दतिया दरवाजा, उनाव गेट और चिरगांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। मंगलवार को जब दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होने आए कइयों के कोरोना संक्रमित होने का हल्ला मचा तो हर जिले में प्रशासनिक दौड़भाग शुरू हो गई थी। खुफिया विभाग को इनपुट मिला कि झांसी में भी जमात ठहरी हुई है। इसके बाद मंगलवार को जिले के तीनों स्थानों से जमात के 23 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। कोरोना वायरस की जांच के लिए सबका सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन का कहना था कि इनमें से एक भी व्यक्ति निजामुद्दीन स्थिति तबलीगी जमात के मरकज में शामिल नहीं हुआ था। इसलिए घबराने की बात नहीं है। जमात के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से यहीं थे। कहीं गए ही नहीं। बृहस्पतिवार को 21 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अभी भी दो लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
कोटा से लौट रहे मजदूरों का सैंपल भी निगेटिव
कोटा से पैदल बिजौली जा रहे दो मजदूरों का सैंपल भी कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजा गया था। इनको पुलिस लेकर आई थी। दोनों को जिला अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। इनकी भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
दिल्ली, कोलकाता, पौड़ी गढ़वाल से आए तब्लीगी जमात के 21 लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी चार लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। - आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी।