फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मांगा सहयोग

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मांगा सहयोग

Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मांगा सहयोग
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मांगा सहयोग
विज्ञापन


झांसी। शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में शहरी स्वास्थ्य समिति समन्वयक की बैठक हुई, जिसमें समिति के उद्देश्य एवं अपेक्षित कार्यों के बारे में चर्चा हुई। शहरी क्षेत्र की जनसंख्या को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शहरी क्षेत्र में संचालित सहयोगी संस्थाओं से सहयोग प्रदान के लिए कहा गया।
एनयूएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। ताकि, अगले साल जनपद की शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को भी कायाकल्प अवार्ड से सम्मानित किया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जैसे पुलिया नंबर नौ, राजघाट, नगरा, सीपरी बाजार, सिद्धेश्वर नगर, इमलीपुरा, चांद दरवाजा, झोकन बाग, तालपुरा और बड़ागांव गेट बाहर आदि को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में तब्दील किया गया है। सभी को जल्द ही सुचारु रूप से चालू किया जाएगा जिससे शहरी गरीब एवं वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं लेने के लिए कही दूर न जाना पड़े तथा नजदीक ही स्वास्थ्य केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों पर ठोस कचरा से निपटान के बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की, जिस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में टीसीआईएचसी (द चेलेंज इनिशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज) प्रतिनिधि अशोक भारती ने परिवार कल्याण कार्यक्त्रस्मों के अस्थायी एवं स्थायी विधियों के बारे में बताया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास, नगर निगम, जल संस्थान, डूडा, स्वंय सेवी संस्थान, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, शहरी कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, टीसीआईएचसी, तकनीकी सहायता इकाई आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed