{"_id":"5bb535f6867a557f677353f2","slug":"201538602486-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला-City
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महापौर से मिलेंगे रामलीला कमेटी कार्यकर्ता
- हर वर्ष नगर निगम देता है बड़ा बाजार रामलीला को 25 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ा बाजार रामलीला कमेटी को आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए समिति के सदस्य जल्द ही महापौर और नगर आयुक्त से मुलाकात करेंगे और आर्थिक सहयोग 25 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की मांग करेंगे।
विभिन्न रामलीला कमेटियों की तरह बड़ा बाजार की श्री बाल युवक रामलीला नाट्य समिति भी आर्थिक संकट से जूझ रही है। बड़ा बाजार में 1965 से रामलीला का मंचन शुरू हुआ था, जिसका इस बार 54 वां वर्ष होगा। मुख्य संयोजक भरत राय ने बताया कि टेलीविजन पर रामायण के प्रसारण के बाद रामलीला के दर्शक व सहयोग देने वालों की संख्या में कमी आई है। स्थिति को देखते हुए आठ वर्ष पहले समिति की मांग पर पूर्व महापौर डॉ. बी. लाल ने हर साल 25 हजार रुपये रामलीला समिति को देना मंजूर कराया था। इसके लिए सदन में प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ था। तब से रामलीला को 25 हजार रुपये का चेक नगर निगम दे रहा है। लेकिन, यह सहयोग भी खर्च पूरे नहीं कर पा रहा है। इसलिए सहयोग राशि बढ़ाने की मांग को लेकर महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया से जल्द मुलाकात की जाएगी।