{"_id":"5b83155542c79246627ab9d6","slug":"201535317333-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में तीन डिग्री लुढ़का पारा, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में तीन डिग्री लुढ़का पारा, ठंड बढ़ी
Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दो दिन में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। इससे सोमवार को कड़ाके की सर्दी रही। दिन भर अच्छी धूप खिली रही, लेकिन घरों के अंदर लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
जाड़े के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी के बाद से सर्दी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा था, जो रविवार को छह डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। हालांकि, दिन में अच्छी धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आई। ये 19 डिग्री ही रहा। दिन भर ठंडी हवा चलती रही।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। आसमान साफ बना रहेगा और धूप खिलेगी। इसके बाद तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना है।