{"_id":"5e839d158ebc3e6fbc282a3f","slug":"20-thousand-laboure-reach-jhansi-jhansi-news-jhs1636451172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन में झांसी पहुंचे 20 हजार मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन में झांसी पहुंचे 20 हजार मजदूर
विज्ञापन
मंगलवार को भी शिवानी चौराहा बाईपास पर विभिन्न शहरों से आए श्रमिकों को उनके घरों तक गाडियों से पहु
झांसी। पिछले पांच दिनों के दरम्यान दिल्ली की ओर से लगभग बीस हजार मजदूर झांसी पहुंचे हैं। मजदूरों के आने का सिलसिला मंगलवार को भी लगातार जारी रहा। ट्रकों और बसों से इन्हें गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। इनमें से ज्यादातर मजदूर मध्य प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के जिलों के हैं।
लॉकडाउन घोषित होने के बाद से दिल्ली और पंजाब से आने वाले मजदूरों के जत्थों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था, जो अब भी लगातार जारी है। ये मजदूर चार सौ किलोमीटर का सफर तय कर पैदल ही झांसी पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिनों से इन्हें बसों व ट्रकों के जरिये उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। जबकि, इससे पहले वे पैदल ही महानगर की सड़कों से कूच करते हुए अपने - अपने गांवों की ओर लौटते रहे। लगभग बीस हजार मजदूरों ने बुंदेलखंड में दस्तक दी है। इनमें ज्यादातर मध्य प्रदेश में आने वाले बुंदेलखंड के टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना आदि जनपदों के हैं। हालांकि, झांसी मंडल के तीनों जनपदों में आने वाले मजदूरों की तादाद बेहद कम है।
बाहर से आए 3200 लोगों को किया क्वारंटीन
झांसी। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि भारी संख्या में मजदूर झांसी होकर गुजरे जरूर हैं, लेकिन ये हैं मध्य प्रदेश के विभिन्न जनपदों के। झांसी मंडल में इनकी संख्या बेहद कम है। मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन जनपद में बाहर से आने वाले 3200 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। इनमें श्रमिक और गैर श्रमिक दोनों प्रकार के लोग हैं। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और ऐहतियात की दृष्ट से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों का ब्योरा इकट्ठा करने का काम लगातार जारी है।

मंगलवार को भी शिवानी चौराहा बाई पास पर विभिन्न शहरों से पैदल चलकर आरहे श्रमिक। अमर उजाला
विज्ञापन