{"_id":"66a6ec3ef0070dbfc409639d","slug":"20-gates-of-matatila-dam-were-opened-for-the-first-time-in-the-season-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-360367-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सीजन में पहली दफा खोले गए माताटीला बांध के 20 गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सीजन में पहली दफा खोले गए माताटीला बांध के 20 गेट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के बहाव क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से बेतवा नदी उफनाने लगी है। राजघाट बांध से करीब 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद रविवार शाम करीब पांच बजे पहली दफा मानसूनी सीजन में माताटीला बांध के बीस गेट खोले गए। देर-रात तक बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। अभियंताओं ने देर रात तक पानी के बहाव में तेजी की उम्मीद जताई है। उधर, बेतवा नदी में बहाव तेज होने से निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
विदिशा समेत मध्य प्रदेश में बेतवा के बहाव इलाकों में पिछले करीब 48 घंटों में बारिश होने से बेतवा का जलस्तर बढ़ गया। माताटीला बांध का जलस्तर 306.96 मीटर बनाए रखने के लिए रविवार शाम को माताटीला बांध के कुल 23 गेट में 20 गेट दो फीट की ऊंचाई पर खोले गए। राजघाट बांध से 84720 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता पंकज सिंह के मुताबिक देर-रात बहाव में तेजी की उम्मीद है। बेतवा में तेज बहाव की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
इनसेट
देर रात सुकुवां-ढुकुवां से शुरू हुआ बहाव
माताटीला बांध से पानी छोड़ने के बाद देर रात सुकुवां-ढुकुवां बांध के ऊपर से बहाव आरंभ हो गया। इस सीजन में पहली दफा यहां से पानी का बहाव होना आरंभ हुआ है। सुकुवां-ढुकुवां से पानी को गिरता देखने झांसी समेत आसपास के भी कई जनपदों के लोग यहां आते हैं। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक यहां से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा।