फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1st april get free of coast ration

झांंसी: एक अप्रैल से सभी को मिलेगा निःशुल्क मिलेगा राशन

Mon, 30 Mar 2020 01:03 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
1st april get free of coast ration
राशन - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी काम बंद हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी श्रमिकों को उठानी पड़ रही है। उन्हें खानपान की सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सरकारी राशन की दुकानों से एक अप्रैल से नि:शुल्क राशन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले के 45,831 अंत्योदय राशन कार्डधारक को अप्रैल में एक माह का नि:शुल्क खाद्यान्न बायोमेट्रिक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी के राशन कार्डधारक जो श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक, नगर निकायों में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूर तथा ग्राम सभाओं में जिनके मनरेगा जॉब कार्ड हैं, उन्हें भी एक माह का नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा। उचित दर विक्रेता तीन से छह तारीख तक मनरेगा जॉब कार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व नगर निकायों में पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को राशन उपलब्ध कराएंगे। 25 अप्रैल तक अवशेष लाभार्थियों को राशन मिलेगा। उचित दर दुकानों के नामित नोडल अधिकारी, ग्राम प्रधान, सभासद दुकान पर उपस्थित रहकर व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरतनी होगी सतर्कता
झांसी। दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे। कार्डधारकों को एक-एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे में खड़ा किया जाएगा। सभी के बीच न्यूनतम एक मीटर की दूरी होगी। दुकानों पर साबुन, हैंडवॉश व पानी से हाथ धुलवाने के बाद ही बायोमेट्रिक कराया जाएगा। कोटेदारों को खुद भी सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग करना होगा। दुकान पर पर्याप्त सफाई रखनी होगी। कोटेदार अपने क्षेत्र के अलग-अलग मजरों व मुहल्लों का रोस्टर तय कर वितरण करें। इससे भीड़ इकट्ठी नहीं होगी। कार्डधारकों को भी इसकी सूचना दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed