{"_id":"5a761b3d4f1c1b8e238b67f2","slug":"191517689661-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन रुकने के डर से स्वेटर वितरण में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन रुकने के डर से स्वेटर वितरण में आई तेजी
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन रुकने के भय से स्वेटर वितरण में आई तेजी
ललितपुर। बीते 27 जनवरी तक जनपद के परिषदीय विद्यालयों में मात्र 15 फीसदी ही स्वेटरों का वितरण हो सका था। लेकिन वेतन रुकने के डर से स्वेटर वितरण में तेजी आ गई है और इन छह दिनों में स्वेटर वितरण के कार्य में लगभग 60 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जनपद में 75 प्रतिशत से अधिक स्वेटर वितरण हो चुके हैं।
प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में मुफ्त में स्वेटर वितरित करा रही है। फरवरी का माह शुरू हो गया है और सर्दी भी अपने अंतिम चरण से गुजर रही है, लेकिन शासन की मंशा के अनुरूप अभी तक सभी बच्चों के तन पर स्वेटर नहीं पहुंच सके हैं। शासन के निर्देशानुसार जनपद में 06 जनवरी से स्वेटर वितरण की शुरुआत हो गई थी। जनपद में लगभग 1 लाख 70 हजार 498 छात्र-छात्राओं को स्वेटर उपलब्ध कराए जाने हैं और शत-प्रतिशत स्वेटर वितरण के लिए पूरे माह का समय निर्धारित किया गया था। विगत 27 जनवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अँबरीष कुमार ने जनपद में स्वेटर वितरण की समीक्षा की थी, जिसमें मात्र 15 फीसदी ही स्वेटर वितरण का होना पाया गया था। इसमें प्रधानाध्यापकों द्वारा बरती जा रही उदासीनता को देख जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुक अपनाते हुए यह निर्देश जारी किए थे, कि जब तक विद्यालयों में शत-प्रतिशत स्वेटर वितरित नहीं किए जाते हैं, तब तक सँबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को वेतन जारी नहीं किया जाएगा। वेतन रुकने के भय से विद्यालयों में स्वेटर वितरण के कार्य में काफी तेजी आई है। जहां विगत 27 जनवरी तक 21 दिनों में मात्र 15 फीसदी स्वेटर वितरित हो सके थे, वहीं छह दिनों में यह आंकड़ा 75 फीसदी के आगे बढ़ गया है। इस तेजी से लग रहा है कि जल्द ही स्वेटर वितरण का कार्य शत-प्रतिशत हो जाएगा।
कहीं हवा-हवाई तो नहीं दे रहे आंकड़े
जहां 21 दिनों में मात्र 15 फीसदी ही स्वेटर वितरित हुए थे, तो वहीं इन छह दिनों में यह आंकड़ा एकदम से 75 फीसदी को पार का चुका है। जनपद में स्वेटर वितरण का आंकड़ा समस्त विद्यालय अपने संकुल केंद्र पर दे रहे हैं और फिर संकुल केंद्र प्रभारियों से खंड शिक्षा अधिकारियों तक और फिर वहां से बीएसए कार्यालय तक पहुंच रहा है। स्वेटर वितरण का वर्तमान में कोई सत्यापन भी नहीं किया जा रहा है। कहीं वेतन रुकने के भय से हवा-हवाई आंकड़े तो कार्यालय में उपलब्ध नहीं किए जा रहे हैं, इसमें भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। यह तो अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले विद्यालय निरीक्षणों के दौरान की सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
दूसरी किश्त भी हुई जारी
शुरुआत में शासन ने प्रथम किश्त के रूप में जनपद को कुल स्वेटर वितरण की 50 फीसदी धनराशि उपलब्ध कराई थी, जो विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेज दी गई थी। वहीं विगत रोज शासन ने स्वेटर वितरण की दूसरी व अंतिम किश्त भी जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह अंतिम किश्त भी विद्यालयों के खातों में भेजी जा रही है।
नगर क्षेत्र में हो चुके 100 फीसदी स्वेटर वितरित
जनपद में कुल 1 लाख 70 हजार 498 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए जाने हैं। इनमें नगर क्षेत्र में कुल 2,995 बच्चों को स्वेटर वितरित किए थे। विभागीय जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में शत-प्रतिशत स्वेटर वितरण हो चुका है। वहीं ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बिरधा ब्लॉक क्षेत्र में कुल 28,627 बच्चों, महरौनी में 24,969 बच्चों, जखौरा में 36,638 बच्चों, तालबेहट में 29,025 बच्चों, मड़ावरा में कुल 21,898 बच्चों को स्वेटर वितरित कराने का लक्ष्य है।