{"_id":"5a2aad924f1c1b9e678c059f","slug":"191512746386-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर कैंप सोमवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर कैंप सोमवार को
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर की शंका है तो जांच जरूर कराएं
झांसी।
अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांत अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को फ्री कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और रोबोटिक्स कैंसर सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देगी। यदि आपको भी आशंका है, तो कैंप में इसकी जांच अवश्य कराएं।
कैंसर किसी को भी हो सकता है। समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपके मन में भी किसी तरह की शंका है तो कैंप में चले आइये। शरीर में कहीं गांठ है या कहीं पर सूजन है, मुंह के अंदर किसी तरह के घाव होते रहते हैं तो कैंप में चले आइए। यहां पर कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल आपकी जांच कर शंका का निवारण करेंगे। कैंप का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने करगुवां जैन मंदिर के सामने स्थित सिंघई मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुबह नौ से एक बजे तक होगा। कैंप में मरीजों को परामर्श दिया जाएगा। नियमानुसार मरीजों को रियायती ऑपरेशन के लिए मुंबई बुलाया जाएगा।
यहां करें संपर्क
शिविर के बारे में और अधिक जानकारी के लिए शाम को पांच बजे से रात नौ बजे तक फोन पर भी संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर 09520114629 और 09473796656 पर आपको डॉक्टर से बात करने की सुविधा मिलेगी।