फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बदल सकता स्वर्ण पदक का हकदार-City

बदल सकता स्वर्ण पदक का हकदार-City

Sun, 02 Sep 2018 06:48 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
बदल सकता स्वर्ण पदक का हकदार-City
बदल सकता स्वर्ण पदक का हकदार
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक का हकदार बदल सकता है। बीयू के ही एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी के एक छात्र ने सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक होने का दावा करते हुए स्वर्ण पदक पर हक जताया है। अब बीयू की कमेटी एक-दो दिन में ही इस प्रकरण में फैसला ले सकती है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का 23 वां दीक्षांत समारोह 20 सितंबर को होना है। समारोह के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले सप्ताह पदक सूची तैयार कर ली थी। सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक 86.89 प्रतिशत अंक प्रतिशत के लिए यूनिवर्सिटी की बायोमेडिकल साइंस विभाग की छात्रा साक्षी नायक का नाम स्वर्ण पदक के लिए तय किया गया। इसके अलावा सभी परीक्षाओं में छात्राओं में सर्वाधिक प्रतिशत अंक के लिए साक्षी को रजत और बीएससी ऑनर्स की परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने पर कांस्य पदक के लिए भी साक्षी के नाम की घोषणा हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से 31 अगस्त तक आपत्तियां मांगीं। निर्धारित तिथि तक तीन विद्यार्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। बीयू के ही एमएससी एग्रीकल्चर एग्रोनॉमी के छात्र गिरिराज सिंह ने 87.26 प्रतिशत अंक होने का उल्लेख करते हुए स्वर्ण पदक पर दावा किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि सूचना के अधिकार के तहत कॉपी निकलवाने के बाद गिरिराज के साक्षी से कुछ फीसदी अंक बढ़ गए हैं। इसके अलावा बीयू की एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी की छात्रा उजमा सिद्दीकी ने एमएससी की परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक प्रतिशत के लिए मिलने वाले रजत पदक पर दावा किया है। अभी बीयू की एमएससी वनस्पति विज्ञान की छात्रा मिनाली सिंह को 84.48 फीसदी अंक लाने पर यह पदक तय किया गया था। ग्रीवांस सेल में आवेदन करने के बाद उजमा के कुछ फीसदी अंक बढ़े हैं। अब उसके भी 84.48 फीसदी अंक हो गए हैं। दावा सही मिलने पर मिनाली व उजमा दोनों को रजत पदक मिलेगा। एक आपत्ति नाम संशोधन की आई है। एमए की सभी परीक्षाओं में सर्वाधिक प्राप्तांक प्रतिशत के लिए रजत पदक की दावेदार अंशिका जैन का सूची में नाम अंसिका छप गया था। इसको सुधारने की उसने मांग की है। अब एक-दो दिन में तीनों आपत्तियां कमेटी के सामने रखी जाएंगी। जांच पड़ताल के बाद कमेटी अंतिम फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed