{"_id":"59ac10f04f1c1b5d738b4e6b","slug":"181504448752-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविक एमीनिटीज- मकानों के सर्वे में पकड़ में आया खेल-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविक एमीनिटीज- मकानों के सर्वे में पकड़ में आया खेल-City
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविक एमीनिटीज
----------------
सर्वे में सामने आया मकानों का ‘खेल’
सब हेड: तीन-तीन प्लाट के मालिकों ने मिलकर बना ली मल्टीस्टोरी बिल्डिंग
क्रासर
- बिना नक्शा के बन रहे मकान मालिक ताला लगाकर गायब
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी विकास प्राधिकरण शहर में बने मकानों का सर्वे करा रहा है। सर्वे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। ऐसे बहुत से मकान चिह्नित किए गए हैं, जिनमें तीन-तीन मकान स्वामियों ने एक साथ नक्शा पास कराया और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बना ली। ऐसे एक नहीं, कई मामले सामने आए हैं। अभी सर्वे नए बने मकानों का चल रहा है।
जेडीए सभी मकानों का सर्वे करा रहा है, जो बिना नक्शा पास कराए या फिर पास नक्शे के विपरीत बने हैं। जेडीए में नए आए चार अवर अभियंताओं को यह काम सौंपा गया था, लेकिन उन्हें आ रही दिक्कत को देखते हुए उनके साथ बेलदारों की ड्यूटी लगाई गई। सर्वे का काम रफ्तार पकड़ गया है। अभी पुराने शहर के मकानों की जांच नहीं की गई है, बल्कि नए शहर क्षेत्र में बन रहे मकानों की ही जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो बिना नक्शा पास कराए मकान बना रहे मकान स्वामी गायब हो गए हैं, सर्वे करने कर्मचारी जा रहे हैं, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिल रहा है। निर्माणाधीन मकान का काम भी बंद है। आसपास वालों से जानकारी करने पर पता चल रहा है कि कोई तीन दिन तो कोई दो दिन से काम बंद किए हैं। मकान मालिक कौन है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं, कुछ मकान ऐसे भी मिले, जो तीन-तीन मकान मालिकों के हैं। इन्होंने एक ही प्लाट दिखाकर नक्शा पास करा लिया और तीन अलग-अलग लोगों के नाम की रजिस्ट्री छिपा ली। इससे न केवल नक्शे का पैसा बचा लिया गया, बल्कि मानक के अनुरूप जो नक्शा स्वीकृत होना चाहिए था, वह नहीं हुआ है। ऐसे सभी मकानों की सूची तैयार की जा रही है।
मकानों की सूचियां आ रहीं
सर्वे के दायरे में आए मकानों की सूचियां आ रही हैं। अब उन्हें चेक किया जाएगा कि किसमें क्या गड़बड़ी है, इसके बाद अगला कदम उठाया जाएगा।
- सीपी तिवारी, सचिव, जेडीए