{"_id":"62250b8c81f44e7e4d20feb3","slug":"1810-transformer-blew-in-90-days-of-winter-now-imagine-what-will-happen-in-summer-jhansi-news-jhs2162516163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों के 90 दिनों में फुंके 1810 ट्रांसफार्मर...अब सोचिए गर्मियों में क्या होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दियों के 90 दिनों में फुंके 1810 ट्रांसफार्मर...अब सोचिए गर्मियों में क्या होगा
विज्ञापन
झांसी। सर्दियों के 90 दिनों में ही 1810 ट्रांसफार्मर फुंक गए। यह आंकड़े तो उस सीजन के हैं जब बिजली की मांग कम रहती है। ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड कम ही होते हैं। मगर जरा सोचिए कि गर्मियों में क्या होगा। अप्रैल, मई, जून और जुलाई जब झांसी में आसमान से आग बरसती है तब बिजली की मांग भी डबल हो जाती है। उस हिसाब से तो फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या हजारों में पहुंच जाएगी।
अगर झांसी महानगर की बात करें तो कुल 1458 और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 15 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। जहां, महानगर में प्रति माह पांच से दस ट्रांसफार्मर फुंकने का औसत आ रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति माह 600 ट्रांसफार्मर तक फुंक जा रहे हैं। यह आंकड़े दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह के हैं। बिजली इंजीनियरों का कहना है कि कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंक रहे हैं। लोड बढ़ जाने से संकट खड़ा हो जाता है। अब बिजली विभाग जो भी कहे लेकिन हकीकत यह है कि ट्रांसफार्मर भी खराब क्वालिटी के खरीदे जा रहे हैं। पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आदेश जारी किया था कि जहां अधिक ट्रांसफार्मर फुंकेंगे वहां के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। लेकिन झांसी में लगातार फुंक रहे ट्रांसफार्मरों के बाद भी कोई जिम्मेदारी आज तक तय नहीं हो सकी है।
ट्रांसफार्मर के फुंकने के कारण
- घटिया क्वालिटी का होना
- रखरखाव पर ध्यान न दिया जाना
- कनेक्शन बढ़ने के कारण
- बिजली चोरी के कारण
- 20 साल से एक क्षमता के लगे हैं ट्रांसफार्मर
- कटिया डालकर बिजली चोरी करने से भी बढ़ जाता है ओवरलोड
इन क्षेत्रों में फुंकते हैं ज्यादा ट्रांसफार्मर
रक्सा, बबीना, बेरुआ, मुड़ई, लेवा, लौरानी, पोहरा, चुरारा, नयाखेड़ा, खिरिया घाट, दिगारा, पालर, मुस्तरा, जौरी बुजुर्ग, बिजौरा, भानपुरा, सिमरिया, पलींदा, सिलोरी, गोराई, नैगांव, इमलिया, मगरपुर, कुरैंचा, ढकरवारा, सिमरधा, पहाड़ी, चिरगांव, सुलतानपुरा, चकौरा आदि गांवों में ट्रांसफार्मरों ज्यादा फुंकते हैं।
विज्ञापन
जनपद में हर महीने 600 से 700 ट्रांसफार्मर ओवर लोड के कारण फुंक जाते हैं। ज्यादातर गेहूं की सिंचाई और धान की फसल के मौसम में ट्रांसफार्मर फुंकते हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 केवी के ट्रांसफार्मर हैं। सभी की क्षमता को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। - राकेश सिंह, अधिशासी अभियंता, ट्रांसफार्मर वर्कशाप