फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   180 roads were dug for the gas pipeline, some were repaired, some were still broken

Jhansi News: गैस पाइप लाइन के लिए खोद दीं थीं 180 सड़कें, कहीं मरम्मत हुई, कहीं अभी भी टूटी पड़ीं

Wed, 06 Mar 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
180 roads were dug for the gas pipeline, some were repaired, some were still broken
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गैस पाइप लाइन डालने के लिए सीयूजीएल ने शहर में एक साल के भीतर नगर निगम द्वारा बनाई गईं 180 सड़कें खोद डालीं। इनमें से कई सड़कों की मरम्मत हुई तो कई सड़कें अभी भी टूटी पड़ी हैं। नगर निगम ने करीब दस करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण कराया है। अब नगर आयुक्त ने सीयूजीएल कंपनी को सड़कें दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है।
सीयूजीएल द्वारा एक सप्ताह में अगर इन सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है तो नगर निगम कंपनी की सिक्योरिटी मनी को जब्त कर लेगा। इस रकम से ही नगर निगम शहर की सड़कों को दुरुस्त कराएगा। बताया गया कि शासनादेश है कि अगर कोई संस्था निगम द्वारा बनाई गई सड़क को पाइप लाइन डालने के लिए खोदती है तो फिर उसे ही सड़क की मरम्मत करानी होगी। गैस पाइप लाइन डालने के बाद नगर निगम के पास लगातार लोगों की शिकायतें पहुंच रही थीं कि उनके क्षेत्र की सड़क खोदने के बाद मरम्मत नहीं की गई है। अधिशासी अभियंता एमके सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा सर्वे कराया गया तो पता चला कि 180 सड़कों की खुदाई के बाद मरम्मत भी सही से नहीं की गई है। वहीं, ज्यादातर सड़कों की मरम्मत भी नहीं हुई है। आवास विकास, शिवाजी नगर आदि क्षेत्रों में सड़कें ऊंची-नीची हैं। इससे लोगों को यहां से निकलने में बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


वर्जन..
सीयूजीएल कंपनी को सड़कों की मरम्मत कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि तय समय में मरम्मत का काम पूरा नहीं हुआ तो कंपनी की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी। सड़क मरम्मत का सत्यापन निगम के अभियंताओं से कराया जाएगा। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed