फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नहीं हो सका पार्किग की समस्या का समाधान

नहीं हो सका पार्किग की समस्या का समाधान

Sun, 11 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
नहीं हो सका पार्किग की समस्या का समाधान

विज्ञापन
झांसी। महानगर को स्मार्ट सिटी घोषित हुए एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। दिनों दिन बढ़ती वाहनों की भीड़ के कारण सड़कें संकरी नजर आने लगी हैं। गाड़ियां खड़ी करने के लिए निर्धारित स्थल नहीं है, जिससे गाड़ियां बेतरतीब ढंग से खड़ी होती हैं। इससे सड़कें घिर जाती हैं, जिससे जाम लगता है। परंतु, अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।

महानगर की मुख्य सड़कें गाड़ियों के अतिक्रमण के कारण संकरी नजर आती हैं। इलाइट चौराहा से जीवनशाह, जीवनशाह से बीकेडी, बीकेडी चौराहा से मिशन कंपाउंड गेट, बीकेडी से खंडेराव गेट, चित्रा चौराहा से आवास विकास चौराहा, इलाइट से जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कालेज, इलाइट से गोविंद चौराहा समेत सभी जगह गाड़ियों की रेलमपेल मची रहती है। इन इलाकों में पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने की वजह से लोगों को सड़कों के किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। हालांकि, शहर में कई स्थानों पर पार्किंग बनाने की योजनाएं तो लंबे समय से कागजों में तैर रही हैं, परंतु धरातल पर अब तक कोई भी साकार नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे और नगर निगम कैंपस में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इसके लिए 126 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भी तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसमें प्रगति नहीं हुई है। नगर निगम में बनने वाले पार्किंग स्थल के साथ- साथ मल्टी स्टोरी कामर्शियल कांपलेक्स भी बनाया जाएगा। इसमें पार्किंग व व्यवसायिक भवन बनाया जाएगा, ताकि इससे नगर निगम को आमदनी हो। इसी तरह सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे बनने वाली पार्किंग में दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों के खड़े होने की व्यवस्था रहेगी, लेकिन काम कब शुरू होगा। इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगता है जाम
जीवनशाह से बीकेडी मार्ग पर एक मल्टी स्टोरी शापिंग कांपलेक्स के बाहर गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे अक्सर जाम लगता है। इससे थोड़ा सा आगे चलने पर एक कोचिंग सेंटर के बाहर सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इलाइट चौराहा पर तो दिन भर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। बीकेडी से आंतियाताल रोड पर लोडिंग गाड़ियों की भरमार रहती है। सड़क किनारे ही गाड़ियां लोड और अनलोड होती हैं, जिससे जाम लगता है। कचहरी चौराहा से जेल चौराहा के बीच एक बैंक और शापिंग सेंटर के सामने सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। गोविंद चौराहा से लेकर मिनर्वा चौराहा तक गाड़ियां बेतरतीब तरीके से सड़क के दोनों ओर खड़ी रहती हैं।


जल्द बनेंगे पार्किंग स्थल
शहर में कई स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए जाने हैं। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई हैं। निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed