फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सड़क पर बने एक दर्जन रैंप तोड़े-Lalitpur

सड़क पर बने एक दर्जन रैंप तोड़े-Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बने एक दर्जन रैंप तोड़े-Lalitpur
फोटो
विज्ञापन

-------

सड़क घेर बनाए 12 रैंप ध्वस्त किए
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सड़क घेरकर बनाए गए 12 रैंप नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिये। खास बात यह रही कि शिकायतकर्ता ने स्वयं रैंप बनाया हुआ था। मुहल्ले वालों के कहने पर उसे भी तोड़ दिया गया।

ईदगाह रोड बिहारीपुरा निवासी अरुणा डिसूजा ने एक महीने पहले शिकायत की थी कि जीवी कांवेंट स्कूल की गली में रहने वाले लोगों ने नाली घेरकर रैंप बना लिए हैं, इससे रास्ता संकरा हो गया है। उन्होंने रैंप तुड़वाने की मांग की थी। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाओ प्रभारी आनंद सिंह व अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि 12 फुट का रास्ते में कई लोगों ने रैंप बना रखे हैं, जिससे वह छह फुट का हो गया है। इससे आने- जाने वालों को दिक्कत हो रही है। टीम ने जेसीबी से रैंप तोड़ने शुरू कर दिए। इस कारण वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने कहा कि शिकायतकर्ता स्वयं रैंप बनाए हुए हैं, उनका भी तोड़ा जाए। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शिकायतकर्ता का भी रैंप तोड़ दिया। कुल एक दर्जन मकानों के सामने बने रैंप तोड़े गए। इससे रास्ता चौड़ा हो गया। प्रभारी ने निर्देश दिए कि यदि अब किसी ने रैंप बनाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर डा. पुष्पराज गौतम, ग्यादीन लेखपाल, शंकर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, रियाज, गोकुल प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed