फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   170 jayreen not goes to huj

170 जायरीनों के दिल की हसरत नहीं हो सकी पूरी, नहीं जा सकेंगे हज पर

Mon, 22 Jun 2020 10:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
170 jayreen not goes to huj
झांसी। जिले से काफी संख्या में जायरीन हर साल हज के लिए जाते हैं। जिले से इस साल 170 से अधिक लोगों को हज पर जाना है। कोरोना वायरस के चलते सऊदी सरकार ने भी स्थिति क्लीयर नहीं की है। ऐसे में रोक की पूरी संभावना के चलते जायरीनों में मायूसी छा गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हज यात्रियों को लेकर निदेशालय से अभी तक किसी भी तरह का कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश आते ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आता है ढाई से तीन लाख रुपये खर्च
हज करने जाने वाले प्रति जायरीन ढ़ाई से तीन लाख रुपये खर्च आता है। इसमें एयरलाइंस टिकट, वीजा, होटल स्टे मक्का व मदीना में, फुल ट्रांसपोटेशन, मोअल्लिम खर्च आदि शामिल है।
विज्ञापन

काफी सालों से अल्लाह के दर का दीदार करने की योजना को बना रहे थे। लेकिन इस बार पक्का इरादा कर लिया था। शायद अल्लाह तआला की मर्जी नही है। अगली साल हज के लिए फिर से आवेदन करूंगा। कमाल मोहम्मद,
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से अल्लाह के दर का दीदार करना चाहता था। इस साल हज करने के लिए आवेदन भी किया था। लेकिन कोराना संक्रमण के चलते हज पर नही जा पा रहा हू। जब अल्लाह का हुक्म होगा तब जाऊंगा। - अजमत बेग
ये तो अल्लाह तआला की मर्जी है। जिसे चाहे जब चाहे अपने दर पर बुला ले। अल्लाह पाक से इस जानलेवा बीमारी से देश को निजात की दुआ मांग रहा हूं। अगली बार जरूर अल्लाह के दर का दीदार करूंगा। बी जेड खान

हज पर जाना दिल में बडा अरमान था। बड़ी उम्मीदों के साथ हज के लिए आवेदन किया था। लेकिन हज यात्रा इस बार रद्द कर दिया गया है। अल्लाह से दुआ कर रही हूं कि अगली बार जरूर हज पर बुला ले। - रईसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed