फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1665 gave PGT exam to become a spokesperson

प्रवक्ता बनने के लिए 1665 ने दी पीजीटी परीक्षा

Wed, 18 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
1665 gave PGT exam to become a spokesperson
झांसी। प्रवक्ता बनने के लिए पीजीटी की परीक्षा शहर के पांच केंद्रों पर कराई गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 2317 परीक्षार्थियों में कुल 1665 ने परीक्षा दी। 652 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। परीक्षा बुधवार को भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के झलकारीबाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, राजकीय पॉलिटेक्निक, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बालिका महाविद्यालय, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम पाली में 1575 अभ्यर्थियों में से 1100 परीक्षा में सम्मिलित हुए। द्वितीय पाली में 742 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इसमें 565 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि परीक्षा में 1665 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। नकल विहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed