{"_id":"5aff32344f1c1bdf408b65a5","slug":"161526673972-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज को मिले सात प्रवक्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज को मिले सात प्रवक्ता
Updated Sat, 19 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज को मिले सात प्रवक्ता
- विभागों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी काफी हद तक हुई दूर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों के लिए शासन ने सात प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। खाली चल रहे मानसिक रोग विभाग में भी एक की तैनाती हुई है। इससे चिकित्सा शिक्षकों की कमी काफी हद तक पूरी हो गई है।
मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग में एक भी चिकित्सा शिक्षक नहीं होने से मरीजों को इलाज कराने में काफी समस्या हो रही है। विभाग में प्रवक्ता के दो पद सृजित हैं। शासन ने एक प्रवक्ता की तैनाती विभाग में कर दी है। हालांकि, एक पद अभी भी खाली है। वहीं, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक एंटीनेटल मेडिकल ऑफिसर (एएनएमओ) कम लेक्चरर पद के लिए भी एक चिकित्सा शिक्षक की नियुक्ति हो गई है। पैथोलॉजी विभाग में दो प्रवक्ताओं के पद खाली थे। अब दोनों पदों पर लेक्चरर की नियुक्त कर दी गई है। इसी तरह सर्जरी विभाग को भी एक प्रवक्ता मिले हैं। यहां एक ही पद रिक्त था। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने सात प्रवक्ताओं की नियुक्ति की पुष्टि की है।