{"_id":"59f72fb54f1c1b8d698b8769","slug":"161509371829-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव- अवैध होर्डिंग उतारे-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव- अवैध होर्डिंग उतारे-City
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैग- कार्रवाई
-----------
डेढ़ सौ होर्डिंग, चार हजार कीऑस्क हटाए
- नगर निगम ने रात भर चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगर निगम की टीम ने रविवार रात अभियान चलाकर चार हजार कीऑस्क तथा डेढ़ सौ होर्डिंग हटाए हैं। निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जयप्रकाश सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को भेजे निर्देशों में दो नवंबर तक होर्डिंग हटाने की रिपोर्ट मांगी थी।
शहर में ऐसा कोई वार्ड अथवा मोहल्ला नहीं है, जहां पर निकाय चुनाव लड़ने के दावेदारों के प्रचार के लिए होर्डिंग और कीआस्क न लगे हों। चुनाव की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए, इस पर नगर निगम ने तीन टीमें गठित कर रात में अभियान चलाना शुरू किया। पिछोर, तालपुरा, लक्ष्मी गेट अंदर व बाहर, गल्ला मंडी रोड, पंचकुइयां, शिवाजी नगर, नारायण बाग रोड, बड़ागांव गेट बाहर व अंदर, इलाहाबाद बैंक चौराहा, स्टेशन रोड, दतिया गेट बाहर और अंदर, सैंयर गेट बाहर व अंदर रविवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान 150 होर्डिंग, चार हजार कीऑस्क, 75 पैनल और 40 बड़े पोस्टर हटाए गए।
इसी तरह अवर अभियंताओं की टीम वॉलपेंटिंग पर नजर रख रही है। दो दिन में 85 स्थानों पर वॉलपेंटिंग साफ की गई है। टीम में कर अधीक्षक चंद्रिका प्रसाद, आनंद सिंह, डा. पुष्पराज गौतम, योगेंद्र सिंह, अवर अभियंता एमके जैन, वीके सोनी, अवधेश कुमार शामिल हैं।