फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   16 lakh rupees stolen by breaking the lock of contractor's house who had gone to attend a wedding

Jhansi News: शादी में गए ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर 16 लाख की चोरी

Sat, 14 Feb 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees stolen by breaking the lock of contractor's house who had gone to attend a wedding
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के लहरगिर्द स्थित सुदामा पुरी कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात नगर निगम के ठेकेदार जितेंद्र कुमार गौतम के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात समेत 4.35 लाख रुपये की नकदी उड़ा दी। घर का ताला टूटा देख भवन स्वामी बदहवास हो उठे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को तलाशने में जुटी है।
सुदामा कॉलोनी निवासी जितेंद्र गौतम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पिछले साल ही कॉलोनी में घर बनवाया था। बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी एवं बच्चों के साथ रात आठ बजे घर में ताला बंद करके गए थे। करीब साढ़े 11 बजे जब वह लौटे तो अंदर गेट का लगा ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त जमीन पर पड़ा था। कमरे में रखी अलग-अलग तीन आलमारियों के ताले भी तोड़ दिए गए थे। उसका सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। आलमारी में 4.35 लाख रुपये समेत सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी समेत करीब छह तोला सोने के आभूषण एवं डेढ़ किलो चांदी रखी थी। नकदी समेत आभूषण आलमारी से गायब थे। जितेंद्र का कहना है कि यह पैसा उन्होंने मकान की मरम्मत कराने के लिए रखा था। सीपरी बाजार पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। एक बाइक पर सवार तीन युवक कॉलोनी में आते एवं बाहर जाते दिखाई दिए। इन्हीं युवकों के वारदात में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


000
एक के बाद एक वारदात फिर भी सीपरी पुलिस खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में चोरी एवं टप्पेबाजी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन माह के भीतर चोरी एवं टप्पेबाजी के आठ बड़े मामले सामने आ चुके। बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने एवं चांदी के जेवरात उड़ा दिए लेकिन पुलिस इन मामलों का खुलासा नहीं कर सकी। पीड़ित रोजाना थाने का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
ज्वैलर्स की दुकान से उड़ा दिए टॉप्स
4 फरवरी को गणेश चौराहा के पास अयोध्यापुरी कॉलोनी स्थित बाला जी ज्वैलर्स से दो महिलाओं ने एक जोड़ी सोने के टॉप्स उड़ा दिए। सराफा कारोबारी वीरेंद्र सोनी ने पुलिस को बताया कि शाम करीब 7 बजे दो महिलाएं दुकान में आईं। सोने के टॉप्स दिखाने के दौरान महिलाओं ने एक जोड़ी टॉप्स गायब कर दिए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी, लेकिन उन महिलाओं का पता नहीं चल सका।

केस दो
पुलिसकर्मी बनकर सराफा कारोबारी से ठगी
8 नवंबर को सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में सराफा कारोबारी से बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उनकी दो अंगूठी, सोने की चेन समेत अन्य आभूषण ले लिए। सराफा कारोबारी के साथ टप्पेबाजी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सराफ ने सीपरी बाजार थाने में मामला भी पंजीकृत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से टप्पेबाजों को तलाश करने की बात भी कही लेकिन, घटना के करीब तीन माह बाद भी उनका पुलिस पता नहीं लगा सकी।

केस तीन
भागवत कथा में उड़ा दी 4.5 लाख की चेन
भाजपा विधायक रवि शर्मा के अयोध्यापुरी कॉलोनी स्थित पुराने आवास के पास चल रही भागवत कथा के दौरान 14 जनवरी को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दयाशंकर व्यास की पत्नी ज्ञान देवी के गले से 4.5 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन महिला ने उड़ा दी। इस घटना का वीडियो भी पुलिस के पास है। वीडियो में साफ दिख रहा कि उनके कंधे पर हाथ रखकर दूसरी महिला ने दांत से सोने की चेन काटकर चोरी कर ली। इसके बाद चेन लेकर गायब हो गई। करीब एक माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।

केस चार
बरात घर से हुई चोरी का भी खुलासा नहीं
सीपरी बाजार के नंदनपुरा स्थित एक बरात घर में नवंबर में भगवंतपुरा से बरात आई थी। जयमाल की रस्म के बीच ही चोरों ने दुल्हन के लिए आए जेवरों से भरा एक बैग उड़ा दिया। उसमें करीब पंद्रह लाख रुपये के जेवर थे। बरात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर उसमें दो छोटे बच्चे भी इस घटना में शामिल दिखे। इसका वीडियो भी पुलिस के पास है। इसके बावजूद पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी।


केस पांच
बुजुर्ग महिला से टप्पेबाजी करने वालों का भी नहीं चला पता
सीपरी बाजार के बौद्ध नगर निवासी बुजुर्ग रानिया देवी से टप्पेबाजों ने बृहस्पतिवार को उनके कान से सोने के कुंडल उतरवा लिए थे। इसका पता चलने पर भुक्तभोगी परिवार के लोग सीपरी बाजार थाने पहुंचे। बुजुर्ग रानिया देवी के पौत्र दिनेश वर्मा के मुताबिक बाइक सवार एक व्यक्ति ने धोखा देकर उनकी दादी के कान से कुंडल उतरवाए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन, आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद भी बाइक सवार युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed