फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दो हादसों में तीन की मौत

दो हादसों में तीन की मौत

Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
दो हादसों में तीन की मौत
दो हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन

तालबेहट। मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें बिजली के करंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि ग्राम बम्होरीसर के पास गाड़ी पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।

ग्राम तेरई फाटक के मंगलपुरा से सेरवासकलां के लिए बिजली की हाईटेंशन लाइन किसानों के खेेतों से गई है। पिछले दिनों आई आंधी से कई जगह के बिजली के तार काफी नीचे हो गए हैं। मंगलवार को सुबह लगभग चार बजे मंगलपुुरा निवासी घंसू उर्फ घनश्याम (62) पुत्र जवार खेत पर जा रहा था। अचानक वह जमीन से कुछ ऊपर लटक रहे तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद तहसीलदार मनोज कुमार सरोज ने लेखपाल श्रीकृष्ण सोनी को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी की। दूसरी ओर, झांसी राजमार्ग पर ग्राम बम्होरी सर के समीप एक तीन पहिया वाहन सागर से ग्वालियर जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया, जिससे उसकी चपेट में आने से ग्राम परकोटा सागर निवासी सादिक पुत्र सरदार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैलाश पुत्र नामालूम को तत्काल जिला मुख्यालय भिजवा दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed