फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सफाई चौपट, जहां मर्जी डंप किया जा रहा कचरा

सफाई चौपट, जहां मर्जी डंप किया जा रहा कचरा

Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सफाई चौपट, जहां मर्जी डंप किया जा रहा कचरा
सफाई चौपट, जहां मर्जी डंप किया जा रहा कचरा
विज्ञापन

पाली। नगर पंचायत पाली के मोहल्ला कुरयाना सफाई अभियान का फ्लॉप शो चल रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। वार्ड पार्षद भी नाखुश हैं और वह चाहकर भी वार्ड को साफ सुथरा नहीं रख पा रहे हैं।
वार्ड दो में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था बेपटरी है। सार्वजनिक ‘इज्जत घर’ में इतनी गंदगी है कि जरूरतमंद हाथ में लोटा लटकाकर खुले में शौच जाने की राह पकड़े रहते हैं। अव्यवस्थायों के चलते असामाजिक तत्व इसमें लगीं नलों की टोटियां उखाड़ ले गए। साथ ही इसको और बदसूरत करने में लगे हैं। वार्ड से सुबह-शाम कचरा निकलता है, उसे नगर पंचायत अपने डंपिंग स्थल तक न ले जाकर वार्ड के एक गंदे नाले के किनारे ठिकाने लगा दिया जाता है। इससे बदबू के कारण सड़क से लोगों का निकलना बड़ा दूभर होता जा रहा है। वार्ड में कई जगह नालियां भरी पड़ी हैं, जिनका पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है। बरसात में तो हालात और भी बदतर हो जाएंगे। बदलते मौसम में वार्ड में मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया है, जिससे गरीब तबके के लोगों की नींद हराम हो गई है। बिजली भी गुल हो जाती है, जिससे मच्छर और भी हमलावर हो जाते है ।
विज्ञापन

वार्ड में गंदगी का अंबार लगा है। सार्वजनिक इज्जतघर में व्यवस्था बदहाल है, लोग इसका उपयोग करने से बच रहे हैं। वार्ड साफ-सुथरा हो इसको लेकर नगर पंचायत में कई बार अपनी आवाज उठा चुका है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था को लेकर कोई तवज्जों नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण पांडेय, पार्षद वार्ड दो कुरयाना
मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय के पास लगा बिजली की खंभा क्षतिग्रस्त है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। कई खंभों पर प्रकाश व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
- शिवलाल रजक, पार्षद वार्ड तीन
- मोहल्ले से बंगरिया रोड इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर बना इज्जतघर बदहाली का शिकार है। लोग इसमें शौच जाने से दूरी बनाए हैं, जिसकी वजह नगर पंचायत इज्जतघर के प्रति लापरवाह है। वार्ड में रोस्टर के हिसाब से फागिंग कराने की जरूरत है।
- सुशील रजक, वार्ड निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed