{"_id":"5d0940db8ebc3e2cc2023fb6","slug":"156088750216-jhansi-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर में जल्द शुरू होगा पाइप लाइन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर में जल्द शुरू होगा पाइप लाइन का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू नगर में जल्द शुरू होगा पाइप लाइन का काम
ललितपुर। जिले के नोडल अधिकारी/ नगर विकास, नगरीय रोजगार और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने जल संस्थान के पंप हाउस डोंड़ा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम देखा। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर की पानी की समस्या जल्द समाप्त हो जाएगी। दो से तीन महीने में काम तेजी से शुरू हो जाएगा।
डोंड़ा घाट स्थित पंप हाउस में 3200 किलोलीटर क्षमता वाले सीडब्ल्यूआर का निरीक्षण किया। जलापूर्ति के बारे में पूछा। साथ ही नगर की जलापूर्ति करने वाले वॉटर टैंक के सप्लाई सिस्टम को देखा व संबंधित कर्मचारी से उसके रोस्टर की जानकारी ली। इसके बाद वह गोविंद सागर बांध से नगर को होने वाली जलापूर्ति का जायजा लेने पहुंचे। यहां पर उन्होंने बांध से की जाने वाली जलापूर्ति के रोस्टर और जल प्रबंधन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नेहरू नगर एवं चांदमारी के लिए बनने वाली पेयजल परियोजना के बारे में भी पूछा। इस पर बताया गया कि धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि नेहरू नगर पेयजल योजना का टेंडर हो चुका है। जल्द से काम शुरू होगा और दो से तीन महीने में काम धरातल पर दिखाई देने लगेगा। शहर में पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। गोविंद सागर बांध पर उन्हें बताया गया कि गोविंद सागर बांध से नेहरू नगर के लिए अलग से पाइप लाइन डाली जाएगी। सभी विभागों की सहमति पूछने पर बताया कि विभाग सहमत हैं। इस पर उन्होंने जल्द ही पाइप लाइन का काम शुरू करने का शुभारंभ करने को कहा। उन्होंने बताया कि 20 जून के बाद मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण शुरू होंगे और वह कभी भी जिले में आ सकते हैं। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमए बेग, मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टंकी से बह रहे पानी पर नहीं दिया ध्यान
नोडल अधिकारी ने डोंड़ा घाट स्थित पंप हाउस का निरीक्षण किया, लेकिन वहां पर बनी पानी की टंकी से बेकार बह रहे पानी की ओर ध्यान नहीं दिया। एक तरफ पूरे शहर में पानी के लिए त्राहि- त्राहि मची हुई है, जबकि टंकी से दिन भर में हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। हालांकि प्रमुख सचिव से इस बारे में पूछा भी गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
-----------
14 को कराई गई सफाई
पंप हाउस में कई जगह पानी की सफाई की तिथि लिखी थी, इसमें 14 जून को सफाई कराने के बार में लिखा गया था।