फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अक्षय तृतीया पर 75 जोड़े ने लिए सात फेरे

अक्षय तृतीया पर 75 जोड़े ने लिए सात फेरे

Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर 75 जोड़े ने लिए सात फेरे
अक्षय तृतीया पर एक दूजे के हुए 70 जोड़े
विज्ञापन

झांसी। अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर कई स्थानों पर विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जातियों के 70 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए।
बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की तरफ से अक्षय तृतीया के अवसर पर 12वें पटेल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो के सामने स्थित एक विवाह घर में हुआ, जिसमें 25 जोड़े एक-दूजे के हुए। दूल्हों की बारात जेपी टावर से घोड़ों पर बैंडबाजों के साथ निकाली गई। विवाह घर के गेट पर दूल्हों का तिलक हुआ। इसके बाद मंडप में विधि-विधान के साथ जोड़ों ने सात फेरे लिए। प्रत्येक जोड़े को संगठन की तरफ से उपहार स्वरूप पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, कूलर, बैड, सोफा सहित अन्य सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिंडारन मेटल एंड एलौज, फतेहपुर के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी रमा-आरपी निरंजन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य टीकाराम पटेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विवेक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीकेडी रामपाल निरंजन, जगरूप सचान मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरन पटेल ने की। इस मौके पर महेंद्र पटेल, राजकांतेश वर्मा, देवेंद्र निरंजन, दशरथ सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति जिला झांसी की तरफ से मुक्ताकाशी मंच पर 12वां सामूहिक कन्या महायज्ञ का आयोजन किया, जिसमें 12 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। नगर में बारात ने भ्रमण किया। इसके उपरांत विवाह की रस्म अदा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल रहे। कार्यक्रम में सियाराम पटेल, संजय पटेल, आनंद पटेल, मुकेश पटेल, श्याम सुंदर, सुवेध पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथली समाज समिति की तरफ से सामूहिक विवाह और पारिवारिक परिचय सम्मेलन का आयोजन नगरा स्थित विवाह घर में हुआ, जिसमें मैथली समाज के सात जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इस मौके पर एके बिल्हैनिया, हरिशंकर झा, सुरेश पांडेय, सालिगराम झा मौजूद रहे।
नवयुवक कुशवाहा समाज की तरफ से खंडेराव गेट बाहर सत्संग भवन में विवाह समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें 12 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इस मौके पर जुगल किशोर कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, जमना प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा, लखन कुशवाहा मौजूद रहे।

प्रजापति समाज की तरफ से 28वें सामूहिक विवाह उत्सव में 14 वर-वधुओं ने शादी की रस्म अदा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजू प्रजापति रहे। वहीं, भारत विकास परिषद रानी की तरफ से ओरछा में विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता बृजेंद्र सिंह कीर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed