{"_id":"5a11c1fc4f1c1bb6678bcaf0","slug":"151511113212-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ को विदाई-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ को विदाई-City
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नम आंखों से दी पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ को विदाई
- उन्नाव गेट फॉर्म हाउस पर किया गया दाह संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और पूर्व सांसद डॉ. पंडित विश्वनाथ शर्मा के निधन के बाद रविवार को उन्हें नम आंखों से विदाई दी गई। उन्नाव गेट फॉर्म हाउस पर उनका दाह संस्कार किया गया।
पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने शनिवार रात ग्वालियर रोड सिविल लाइन स्थित अपने आवास ‘मंगलम’ पर अंतिम सांस ली। जिन लोगों को रात में ही इस दुखद समाचार की सूचना मिली, उन्होंने ‘मंगलम’ पर पहुंचकर उनकी पत्नी गीता शर्मा, भाई शिवनाथ शर्मा, सुरेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, अनुराधा शर्मा, पुत्र अनुराग शर्मा, भतीजे वेदप्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, अभिनव गौड़, पुत्री शालिनी भार्गव, दामाद समीर भार्गव को ढांढस बंधाया। दोपहर तीन बजे उनकी शव यात्रा उन्नाव गेट स्थित फॉर्म हाउस के लिए निकली। फॉर्म हाउस में पुत्र अनुराग शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। शव यात्रा में हरिओम पाठक, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश रिछारिया, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, राहुल रिछारिया, बृजेंद्र व्यास, आशीष अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
देर रात पहुंच डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन के बाद पूर्व सांसद के घर पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक लोगों से बातचीत की और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड राज्य का था सपना
शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले पूर्व सांसद डॉ. विश्वनाथ शर्मा का बुंदेलखंड राज्य बनाने का सपना था। न्यास के मानद प्रशासक रमेश बिरथरे ने बताया कि इसीलिए उन्होंने बुंदेलखंड एकीकरण समिति का गठन किया।