{"_id":"59ab0a9d4f1c1b42738b4e78","slug":"151504381597-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चल रहे जुएं पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में चल रहे जुएं पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा
Updated Sun, 03 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में चल रहे जुएं पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा
तीन जुआरी गिरफ्तार व दो सरगना सहित 5 फरार
6 बाइक व एक चार पहिया वाहन पुलिस के कब्जें में
अमर उजाला ब्यूरो
पाली (ललितपुर)।
पाली थानांतर्गत एक खेत में चल रहे जुएं के फड़ पर छापा मारते हुए क्राइम ब्रांच ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो सरगना समेत पांच जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से छह बाइक और एक चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। खास बात यह रही कि क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से पाली थाना पुलिस पूरी तरह अंजान रही।
जिले में जुएं व सट्टे के खिलाफ निरंतर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्राइम ब्रांच प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने पाली थाना क्षेत्र के करमरा गांव में एक खेत में काफी लंबे समय से चल रहे जुएं के फड़ पर छापा मारा। पुलिस को आता देख जुआरियों में हड़कंप मच गया, पुलिस ने मौके से तीन जुआरियों को 6 बाइक व एक चार पहिया वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को आता देख दो जुआ संचालक सहित पांच जुआरी मौके से फरार हो गए। थाना पाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच टीम मौके से भागे जुआरियों की छानबीन में जुट गई है। शुक्रवार की शाम क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर यादव व सिपाही रविंद्र कटियार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम करमरा में काफी समय से कमल सिंह के खेत पर ग्राम करमरा निवासी रामप्रताप उर्फ भैया लोधी और कुख्यात जुआरी राघवेन्द्र बैड़िया निवासी कस्वा नाराहट द्वारा नाल व टाग लेकर जुएं का फड़ संचालित करने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। पुलिस को आता देख जुआरियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुख्यात जुआरी राघेंद्र बैडिया, रामप्रताप लोधी, ग्राम करामरा निवासी विनोद रजक, चैंपियन अहिरवार, कोमल लोधी सहित अन्य जुआरी बाइकों को छोड़कर फरार हो गए। घेरा बंदी कर पुलिस ने गांव निवासी सुखदयाल लोधी, रवि अहिरवार व गणेश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जुआरियों के पास से तलाशी के दौरान 2150 रुपये व चार मोबाइल बरामद कर हुए। थाना पाली पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर भागे हुए जुआरी पुलिस गिरफ्त में होते तो जुएं के फड़ पर लाखो की बरामदगी होना तय थी। खास बात यह रही कि क्षेत्र में लंबे समय से जुएं के अड्डे संचालित किए जा रहे हैं और थाना पुलिस पूरी तरह अंजान बनकर बैठी हुई है। शुक्रवार की शाम हुई कार्रवाई की थाना पुलिस को भनक भी न लग सकी। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपियों को पकड़कर थाने लाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
लंबे समय से हो रहा कारोबार
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमरा में जुआ का बड़ा नेटवर्क संचालित होता है। हारजीत की बाजी से जुड़े इस गांव व आसपास के परिवारों के लालनहार और पालनहार अपनी जमा पूंजी जुएं की भेंट चढ़ा रहे है। कई परिवार ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गए है। ग्रामीण बताते है कि यहां टांग, तीन पत्ती, फलास मांग, आदि जुएं से जुड़े खेल खुले में चलते रहते हैं, जिसमें जुएं के फड़ को जमाने वाले इसके मुखिया मोटी रकम हड़प ले जाते है। लेकिन जो यहां अपने हाथ आजमाने आते हैं, उन्हें मुंह की खानी पड़ती है। ग्रामीण बताते हैं कि जुआरी अपने आप को इतना रसूखदार बताते है कि लोग इनकी शिकायत पुलिस से करने से परहेज रखते हैं। कुछ जुआरी तो ऐसे होते है जो हथियारों से लैस होकर आते है। ऐसे हथियारों के खुले में दर्शन भी करा देते जिससे लोगों में उनका एक भय बना रहे ।
विज्ञापन
जब महिला ने की थी आत्महत्या रो पड़े थे प्रत्यक्षदर्शी
लगभग दो वर्ष पूर्व गांव की एक महिला ने अपने जुआरी पति से तंग आकर पास बने एक कुएं में अपने बच्चे संग छलांग लगा दी, जिसमें बच्चा तो बचा लिया गया। लेकिन महिला की मौत हो गई।