फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1500 cheat dampati from gursarai

जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए गुरसराय के दंपती से 1500 की ठगी

Wed, 30 Jun 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
1500 cheat dampati from gursarai
झांसी। जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा राम भरोसे है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कई मरीज और तीमारदार यहां ठगी का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में परिसर में गुरसराय से इलाज कराने आए दंपती से ठगी हो गई। मोटरसाइकिल से आए दो लोग बीमार महिला से 1500 रुपये ठग ले गए। महिला अपने पति के साथ इमरजेंसी के बाहर बैठकर रो रही थी। आसपास खड़े लोगों ने दंपती को बताया कि अस्पताल में इस तरह की ठगी होना आम बात है, यहां इस तरह के कई लोग घूमते हैं जो बहाने से मरीजों व तीमारदारों से पैसा ठग लेते हैं। बुजुर्ग ने बताया कि वह पैसे उसने इलाज के लिए जमा किए थे। वापस जाने के लिए उसे मदद लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गुरसराय निवासी लक्ष्मीनारायण अपनी पत्नी सुशीला देवी का इलाज कराने के लिए सोमवार की शाम को झांसी आए थे। पत्नी को तीन-चार महीने से खांसी और फेफड़ों की कमजोरी की शिकायत है। ज्यादा जानकारी न होने से वह रात में अस्पताल पहुंच गए तो और कोई ठिकाना न देखकर वहीं अस्पताल परिसर में रुक गए। उन्होंने इलाज और जांच के लिए सारे पैसे अपनी पत्नी के पास रखे थे। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि सुबह वह जांच के लिए पर्चा बनवाने गए थे। पत्नी वहीं इमरजेंसी के बाहर सामान लिए बैठी थी।
विज्ञापन

ठगी का शिकार सुशीला देवी ने बताया कि पति के जाते ही कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में मोटरसाइकिल से आए दो युवक उनके पास पहुंचे और कहा कि चाचा (महिला के पति) आपकी जांच के लिए पर्चा बनवा रहे हैं, बहुत भीड़ है इसलिए वो लाइन छोड़कर नहीं आ पा रहे हैं। जांच के लिए 1500 रुपये जमा करना है। युवकों ने कहा कि उन दोनों को भेजकर पति ने 1500 रुपये मंगाए हैं। इस पर सीधी सादी बीमार सुशीला देवी ने थैले से 1500 रुपये निकालकर युवकों को दे दिए। उधर, कुछ ही देर में लक्ष्मीनारायण लौटे और पैसे के बारे में पूछा तो उन्हें सारी सच्चाई मालूम पड़ी। ठगी की बात सुनते ही उनकी पत्नी रो पड़ी। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उन्होंने इसके बारे में अस्पताल के कर्मचारियों को बताया लेकिन कोई मदद नहीं हुई। अब इलाज कैसे होगा, इस बात की चिंता में दोनों ने सुबह से कुछ खाया भी नहीं था। दोनों पति-पत्नी काफी देर तक वहीं बैठे रहे जबकि निकल रहे लोग उन्हें बता रहे थे कि अस्पताल में इस तरह के कई मामले होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed