{"_id":"6005e6818ebc3e31f35a7762","slug":"150-village-distribute-gharouniya-jhansi-news-jhs1864072141","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जनवरी को 150 गांवों में बांटी जाएंगी घरौनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जनवरी को 150 गांवों में बांटी जाएंगी घरौनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को राजस्व परिषद की आयुक्त /सचिव मनीषा त्रिघटिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ये कार्य त्रुटिरहित और समय से पूर्ण किया जाए। उन्होंने 26 जनवरी को अभियान चलाकर घरौनियों का वितरण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को 150 गांवों में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में घरौनियों का वितरण किया जाएगा। जिले के 685 गांवों में 24 अप्रैल तक घरौनियों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में तेजी से काम जारी है।
इस मौके पर मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा, अपर आयुक्त आरपी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद समेत सभी उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।