{"_id":"615b521c8ebc3e56e64828eb","slug":"150-students-took-part-in-the-marks-improvement-exam-jhansi-news-jhs2058952199","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक सुधार परीक्षा में 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक सुधार परीक्षा में 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 150 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में कुल 97 और द्वितीय पाली में 53 छात्र- छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे। पंजीकृत 175 छात्रों में से 25 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो केंद्र व्यवस्थापक के साथ- साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा।
प्रथम पाली में नौ केंद्रों पर हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पंजीकृत 87 छात्र और 28 छात्राओं में से 71 छात्र और 26 छात्राआें ने परीक्षा दी। 16 छात्र और दो छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिकी और अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। जिसमें भौतिकी विषय में 45 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 20 छात्रों और 20 छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं अर्थशास्त्र में पंजीकृत 15 विद्यार्थियों में से 10 छात्र और तीन छात्राओं ने परीक्षा दी।