फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   150 new petrol pumps will open in Jhansi-Lalitpur

Jhansi News: झांसी-ललितपुर में खुलेंगे 150 नए पेट्रोल पंप

Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
150 new petrol pumps will open in Jhansi-Lalitpur
- कंप्यूटराइज्ड ड्रा के आधार पर होगा आवंटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। वाहन चालकों को अब हर सड़क और हाईवे पर पेट्रोल मिलेगा। झांसी और ललितपुर में 150 नए पेट्रोल पंप खुलने जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश पेट्रोल पंप ग्रामीण इलाकों में खोले जाएंगे। इसके लिए तेल कंपनियाें ने आवेदन मांगे हैं। लोग 27 सितंबर तक कंपनियों के पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।
झांसी और ललितपुर में पेट्रोल और डीजल की हर महीने करीब पांच करोड़ लीटर की खपत होती है। पेट्रोल कंपनियों और सरकार का मानना है कि सड़कों पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ती जा रही है। इसलिए प्रदेश में 6609 नए पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी है। इसमें झांसी और ललितपुर में 150 नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इनमें अधिकांश पेट्रोल पंप ग्रामीण इलाकों में खोले जाएंगे। बीपीसीएल झांसी में 58 और ललितपुर में 32 पंप खोलेगी। इसके साथ ही आईओसीएल 50, एचपीसीएल, रिलायंस, एस्सार कंपनी भी अपने नए पेट्रोल पंप खोलेगी। इसके लिए तेल कंपनियों ने 28 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन 27 सितंबर तक चलेंगे। आवेदन के दौरान आवेदक को जमीन का ब्योरा, आधार कार्ड, बिजली की सुविधा समेत तमाम जानकारियां साझा करनी होंगीं। आवेदन मिलने के बाद कंप्यूटराइज्ड ड्रा के जरिए पेट्रोल पंप का आवंटन किया जाएगा। झांसी-ललितपुर में मौजूदा समय में 240 पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन


कारोबार में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
नए पेट्रोल पंप खुलने के बाद कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पेट्रोल पंप संचालकों की मानें तो पहले ही पेट्रोल पंप के कारोबार में कमीशन काफी कम है। साथ ही लगातार तेल के दामों में होने वाली बढ़त और कटौती से कारोबारी घाटा झेल रहे हैं। ऐसे में नए पेट्रोल पंप खुलने से पुराने व्यापारियों की चुनौती बढ़ेगी। जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि जिले में नए पेट्रोल पंप खुलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि नए और पुराने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन में देनी हाेगी एनओसी
नए पेट्रोल पंप खोले जाने की तैयारी के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने एनओसी को लेकर नया नियम लागू किया है। अब प्रशासनिक अफसरों को पेट्रोल पंप के आवेदन के 15 दिन में एनओसी देनी होगी। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी तैयार कर दिया है। झांसी में करीब 37 पेट्रोल पंपों की एनओसी लंबित है।
--------------
झांसी-ललितपुर में नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोग 27 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विवेक शर्मा, सेल्स ऑफिसर, बीपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed