फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 goats died after drinking poisonous water

Jhansi News: जहरीला पानी पीने से 15 बकरियों की मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
15 goats died after drinking poisonous water
चिरगांव। सोमवार को ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में कुएं का पानी पीने से पंद्रह बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बकरियों का पोस्टमार्टम कराया। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर पानी में जहर मिलाकर बकरियों को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुलाब सिंह ने बताया कि वह हमेशा की तरह बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर खेतों की ओर गया था। दोपहर करीब एक बजे जब वह मुन्ना शिवहरे के खेत में बने कुएं से पानी निकालकर घाट पर डाल रहा था और बकरियां पानी पी रही थीं। पानी पीने के पांच मिनट के अंतराल में उसकी सभी 15 बकरियां खेत में ही छटपटाने लगीं। कुछ देर में सभी बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना था कि पानी में जहर मिलाया गया था, जिससे बकरियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed