फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   एटीएम उगल रही गलत नंबर,,,-Lalitpur

एटीएम उगल रही गलत नंबर,,,-Lalitpur

Tue, 06 Jun 2017 09:27 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
एटीएम उगल रही गलत नंबर,,,-Lalitpur
रेलवे की टोकन मशीन उगल रही गलत नंबर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
रेलवे आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए लगी टोकन मशीन गलत नंबर उगल रही है। मंगलवार को कई यात्री इससे परेशान रहे।
सोमवार की सुबह गुमनावारा निवासी चंद्रप्रकाश सेन ने सामान्य टिकट लेने के लिए मशीन में दो नंबर दबाया, लेकिन मशीन ने उनको वीआईपी खिड़की एक का नंबर दे दिया। इस कारण यात्री को दुबारा टोकन नंबर लेने के लिए दो घंटे का इंतजार करना पड़ा। आरक्षण कार्यालय में अक्सर इस समस्या से यात्री दो- चार हो रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इन दिनों गर्मी का ट्रैफिक अधिक होने के लिए तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। अगर, तत्काल का टोकन गलत निकल आए तो यात्री को फिर मायूस होकर ही लौटना पड़ता है। आरक्षण कार्यालय में यात्रियों की सुविधा के लिए दो टोकन मशीनें हैं। इन मशीनों में एक बार हथेली लगाने पर एक फार्म बनवाने के लिए एक ही टोकन लिया जा सकता है। उसी हथेली पर दूसरा टोकन दो घंटे बाद ही लिया जा सकता है। इसके बीच मशीन हथेली का प्रिंट स्वीकार नहीं करती है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि मशीन शीघ्र दुरुस्त करवाई जाएगी।



दो घंटे करने पड़े खराब
मुझे बुधवार को कानपुर जाना है। इंटरसिटी एक्सप्रेस का टिकट बनवाने आया था, लेकिन नियम के हिसाब से मशीन में दो नंबर दबाने के बाद भी वीआईपी खिड़की का टोकन नंबर 116 निकल आया। बाबू के पास जाकर आग्रह किया, लेकिन उन्होंने भी टिकट बनाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश सेन, गुमनावारा

ऐसे लें टोकन
------------
- सामान्य टिकट लेने के लिए मशीन पर कोड नंबर दो नंबर दबाएं।
- तत्काल एसी टिकट के लिए नंबर छह दबाएं।
- तत्काल स्लीपर के लिए सात नंबर दबाएं।
- वीआईपी खिड़की नंबर-एक के लिए आठ दबाएं।
- कीपैड पर अपनी संख्या को 3- 4 सेकेंड तक दबाकर रखें।
- फिर अपनी दांई हथेली को मशीन में निर्धारित स्थान पर लगाएं।
- जब तक टोकन न मिले हाथ न हटाएं, स्क्रीन पर निर्देश पढ़ें।
- एसी टिकट के लिए तत्काल टोकन सुबह 9.30 बजे मिलता है।
- स्लीपर के लिए सुबह 10.27 से टोकन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed