फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   नये सिरे से होगी गार्ड की विभागीय परीक्षा,,,-Lalitpur

नये सिरे से होगी गार्ड की विभागीय परीक्षा,,,-Lalitpur

Tue, 06 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
नये सिरे से होगी गार्ड की विभागीय परीक्षा,,,-Lalitpur
नए सिरे से होगी गार्ड की विभागीय परीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे में गुड्स गार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा अब नौ जून को होगी। इसके लिए रेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि पेपर लीक होने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद रेल प्रशासन ने परीक्षा को रद कर दिया था।

झांसी रेलवे मंडल में गार्ड के नौ पदों को भरने के लिए ग्रेजुएट कोटे से बीते 12 मई को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में विभागीय परीक्षा हुई थी। परीक्षा कराने के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक की निगरानी में तीन सदस्यीय विभागीय परीक्षा समिति का गठन किया गया था। इसमें परिचालन, वाणिज्य और कार्मिक विभाग के अफसर शामिल थे। परीक्षा के बाद रविवार को व्हाट्सऐप पर पेपर वायरल हो गया, जिसमें पेपर बनाने वाले वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) आशुतोष सिंह के नाम सहित हस्ताक्षर भी थे। इस बेहद गोपनीय अभिलेख के लीक होने से परीक्षा समिति की गोपनीयता भंग हो गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीआरएम एके मिश्रा ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था। अब रेल प्रशासन इस परीक्षा को नए सिरे से नौ जून को कराने जा रहा है। कोई गलती न हो, इसके लिए फूंक-फूंक कर कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed