फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   1493 corona patients found in Jhansi-Lalitpur, 20 dead

झांसी-ललितपुर में कोरोना के 1493 मरीज मिले, 20 की मौत

Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 May 2021 12:25 AM IST
सार

  • मंगलवार को दोनों जिलों में 1493 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया
  • ललितपुर में 257 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई

विज्ञापन
1493 corona patients found in Jhansi-Lalitpur, 20 dead
corona in india - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झांसी और ललितपुर जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साथ ही बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा। मंगलवार को दोनों जिलों में 1493 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया, जबकि 20 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें झांसी में 1236 नए मरीज मिले, जबकि 13 संक्रमितों की सांसें थम गई। वहीं, ललितपुर में 257 नए मरीज सामने आए और 7 की मौत हुई।

विज्ञापन


झांसी में मंगलवार को कोरोना ने 13 लोगों की जान ले ली, जबकि रिकॉर्ड 1236 लोगों को अपना शिकार बना लिया। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 30429 और मरने वालों की संख्या 330 हो गई है।  मंगलवार को कोरोना के 5312 सैंपलों की जांच की गई, इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2966, ट्रू नेट से 41, एंटीजन किट से 2305 नमूने जांचे गए। जांच में 1236 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, 13 लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन


मरने वालों में 80 पीजी मेरिड हॉस्टल निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, इतवारीगंज के 59 साल के व्यक्ति, मसीहागंज के 45 वर्षीय व्यक्ति, चिरगांव का 30 साल का युवक, प्रेमनगर का 48 साल का व्यक्ति, एरच की 55 वर्षीय महिला, बरुआसागर निवासी साल के बुजुर्ग, चारलीगंज की 59 साल की महिला, तिलयानी बजरिया के 65 साल के वृद्ध, क्रिश्चियन हॉस्पिटल के 85 वर्ष के बुजुर्ग, प्रेमनगर निवासी 56 साल के व्यक्ति, आवास विकास कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग और प्रेमगंज की 69 वर्षीय वृद्ध शामिल है। अब संक्रमितों का आंकड़ा 30429 पहुंच गया है। जबकि, एक्टिव केस 7902 हो गए हैं। रिकवरी रेट 72.94 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में लक्षण वाले 948 मरीज हैं, इनमें 318 की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed