फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   14389 installments could not be recovered from seven people even in twenty six years...

सात लोगों से छब्बीस साल में भी वसूल नहीं पाए 14389 रुपये किस्त

Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
14389 installments could not be recovered from seven people even in twenty six years...
झांसी। आवास विकास परिषद द्वारा 44 साल पहले नंदनपुरा क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में मकान और भूखंड किस्तों पर आवंटित किए गए थे। वर्ष 1996 में योेजना को बंद कर विराम लगा दिया गया है। लेकिन कॉलोनी में निवास कर रहे सात लोगों ने आखिरी किस्त को जमा नहीं किया है। जिन पर महज 14389 रुपये बकाया है। इसके लिए विभाग द्वारा कई बार नोटिस व आरसी जारी की गई है। लेकिन वसूली सिफर रही है।
विज्ञापन

वर्ष 1978 में नंदनपुरा में आवास विकास कॉलोनी को विकसित किया गया था। कॉलोनी में अलग-अलग साइज के 1003 भवनों के साथ ही 80 भूखंड आवंटित किए गए थे। लोगों की सहूलियत के लिए मकान और भूखंड किस्तों पर दिए गए थे। मकान और भवन की कीमत के आधार पर किस्तों की रकम और समय सीमा को तय किया गया था। आवास विकास परिषद द्वारा 26 साल पहले योजना की फाइल को भी बंद कर दिया है। इनमें से सात लोगों ने आखिरी किस्त अभी तक जमा नहीं की। विभाग की मानें तो सभी लोगों को कई बार नोटिस जारी करने के साथ ही आरसी जारी कर तहसील भी भेजी जा चुकी है। लेकिन वसूली की रकम काफी कम होने के कारण तहसील के अधिकारी व कर्मचारी भी वसूली करने से कतराते रहे। जिसके चलते इन लोगों ने अब तक आखिरी किस्त नहीं को जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता समर उपाध्याय ने बताया कि वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा आरसी भी जारी की गई है। अब कार्यालय में वसूली के लिए शिविर भी लगाया जाएगा। इसकी सूचना सभी बकायेदारों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed