फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्मार्ट सिटी ----Lalitpur

स्मार्ट सिटी ----Lalitpur

Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी ----Lalitpur

विज्ञापन
कमियों को दुरुस्त कर लिया, उम्मीद बढ़ी
इस बार स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो सकता है अपना शहर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इस बार झांसी भी स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल हो सकता है। पिछली बार 0.44 प्वांइट से पिछड़ जाने के बाद अधिकारियों ने सबक लिया और कमी दुरुस्त करने की कोशिश की। उम्मीद है इस बार झांसी को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाएगा। सूची 23 जून को घोषित हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख शहरों के सुनियोजित विकास कराने के लिए तय किया था कि देश के सौ प्रमुख शहरों को चुनकर वहां विकास कार्य कराए जाएं। अब तक साठ शहर स्मार्ट सिटी में चुने जा चुके हैं, लेकिन झांसी का नंबर नहीं आ सका है। पिछली बार 21 सितंबर को स्मार्ट सिटी की सूची जारी की गई थी, जिसमें झांसी 0.44 प्वाइंट से वाराणसी से पिछड़ गया था। इसके बाद फिर से कोशिश शुरू हुई। इसके पिछड़ने की वजह झांसी का पर्यटन विकास था। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाली महारानी लक्ष्मीबाई का किला होने के बाद भी यहां पर पर्यटक बहुत कम आते हैं। दूसरी मुख्य वजह पैसा थी। दरअसल, शहर के विकास के लिए पैसे के बड़े हिस्से का इंतजाम शहर को ही करना था, लेकिन अधिकारी यह बताने में सफल नहीं हो सके कि पैसा कहां से आएगा। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन भी सभी वार्डों में नहीं हो रहा था। इन कमियों को दूर किया गया और फिर से स्मार्ट सिटी की दौड़ में शहर शामिल हुआ। अब डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सभी 60 वार्डों में हो रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान झांसी को अवार्ड मिलने से शहरवासियों को उम्मीद बंधी है कि स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन

-------

स्मार्ट सिटी बनने के बाद
----------------------
- शहरी जीवन स्तर में सुधार होगा
- स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा
- झुग्गी झोपड़ियों को हटाया जाएगा
- 2022 तक सभी को आवास उपलब्ध कराया जाएगा
- 24 घंटे बिजली मिलेगी
- लोगों को ट्रैफिक से नहीं जूझना पड़ेगा
- किसी चीज की बुकिंग, बिल जमा करना सुगम हो जाएगा।
- सड़कें योजनाबद्ध तरीके से ठीक होंगी
- नालियां साफ- सुथरी होंगी
- कचरा घर समाप्त हो जाएंगे

पांच साल में होगा मूल्यांकन
स्मार्ट सिटी घोषित होने पर पांच साल के बाद शहर का मूल्यांकन होगा। विकास के लिए हर साल सौ करोड़ रुपये मिलेंगे।


स्मार्ट सिटी बनने की उम्मीद
इस बार शहर को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने की उम्मीद है। पिछली बार 0.44 प्वांइट से वाराणसी से झांसी पिछड़ गया था। उन कमियों को दुरुस्त कर लिया गया है। इसलिए अबकी बार झांसी स्मार्ट सिटी जरूर घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरन वर्मा
महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed