{"_id":"5f15edf48ebc3e9fed06c20e","slug":"14-police-man-out-to-line-jhansi-news-jhs172003867","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी 14 पुलिसकर्मियों को दिखाया लाइन का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी 14 पुलिसकर्मियों को दिखाया लाइन का रास्ता
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ?????
झांसी। जिले में दागी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। दो माह के अंदर शिकायत व आरोपों से घिरे ऐसे 14 पुलिसवालों को लाइन का रास्ता दिखाकर जांच शुरू करा दी गई है। जांच के बाद सभी पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। पुलिसकर्मियों पर अचानक हुई कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में दागी पुलिसकर्मी पुलिस महकमे की छवि खराब करने में लगे हुए हैं। लगातार आरोप व शिकायतों के बाद गोपनीय जांच कराई गई। इसमें थानों में तैनात 14 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट बेहतर नहीं पाई गई। इसके चलते जांच अधिकारी स्तर पर रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को सौंपी गई, जिसके बाद उनके निर्देश पर 14 पुलिसकर्मियों को थानाें से हटाकर लाइन भेजा गया है। सभी की जांच शुरू करा दी गई है। इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी शुरू हो गई है।
पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कुछ अन्य अधिकारी भी रडार पर आ चुके हैं। इनकी भी सूची तैयार की जा रही है। इनके अलावा, कुछ ऐसे भी हैं, जिन पर रिश्वत मांगनेे से लेकर अन्य मामलों की शिकायत की गई है। सूत्रों से पता चला है कि इन पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
एडीजी ने दिए सख्त निर्देश
झांसी दौरे पर आए नोडल अधिकारी व अपर पुलिस महानिरीक्षक संजय एम तरडे ने भी दागी पुलिसकर्मियों की सूची शासन को भेजने के साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने बैठक में कहा था कि दागी पुलिसकर्मी किसी भी कीमत पर बचना नहीं चाहिए। ऐसे पुलिसकर्मियों को सबक मिलना बेहद जरूरी है।
- एक सिपाही अपनी पर्सनल कार से जुआ पकड़ने पहुंचा था। जहां रुपये न मिलने पर विवाद के चलते गांव वालों ने मारपीट कर दी थी। इस मामले में भी सिपाही की भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच कराई गई।
- एक थाने में कारोबारी से रुपये हड़पने के मामले में भी चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई थी। इसमें आरोप लगने की भी जांच की गई थी। इस मामले की जांच में कई और जद में आ सकते हैैं।
- एक पुलिसकर्मी जबरन लोगों के साथ मारपीट करता था। आए दिन शिकायतें आने के बाद उसकी गोपनीय जांच कराई गई। जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई। विभागीय कार्रवाई भी होना तय माना जा रहा है।
एक पुलिसकर्मी पर ड्यूटी लगाने के नाम पर रुपये लेने की शिकायत आई थी। इस मामले की शिकायत आने पर गोपनीय जांच कराई गई थी। जिसमें दोषी पाए जाने के बाद उसे भी लाइन हाजिर किया गया है।
गोपनीय जांच के बाद ऐसे सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर लाइन भेजा गया है। कुछ और पुलिसकर्मी रडार पर हैं, जिन पर कार्रवाई जल्द होगी। - राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी