{"_id":"65a9a8602e0afa876f009254","slug":"14-including-24-year-old-youth-suffer-heart-attack-in-extreme-cold-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-247200-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कड़ाके की ठंड में 24 साल के युवक समेत 14 को पड़ा हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कड़ाके की ठंड में 24 साल के युवक समेत 14 को पड़ा हार्ट अटैक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कड़ाके की सर्दी में फिर हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से मेडिकल कॉलेज और शहर के निजी अस्पतालों में 14 मरीज भर्ती हुए। इसमें 24 साल का युवक भी शामिल है। किसी को कॉलेज की बैठक के दौरान तो किसी को मंजन करते समय हार्ट अटैक आया है।
सर्दी में हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं। क्योंकि, वातावरण ठंडा होने की वजह से शरीर का तापमान नियंत्रित करने के लिए लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ह्रदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के मौसम में हमारे दिल को ब्लड पंप करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। कम तापमान के कारण रक्त वाहिकाएं अस्थायी रूप से संकरी हो जाती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है, क्योंकि संकुचित नसों और धमनियों के जरिए से रक्त प्रवाह को अधिक दबाव की आवश्यकता होती है। ऐसे में रक्त प्रवाह में काफी परेशानी आती है और हृदय की मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इस वजह से सर्दियों में खून के थक्के बनने लगते हैं, जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को हार्ट अटैक के छह मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें 24 साल का युवक भी है। वह धूम्रपान का लती है। निजी अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को हार्ट के चार मरीज भर्ती हुए हैं। किसी मरीज को कॉलेज की बैठक में हार्ट अटैक आया तो किसी को मंजन करते समय। तीन मरीजों के स्टंट डालने पड़े हैं। वहीं, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक के चार मरीज भर्ती हुए हैं। इसमें दो की एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी है।
ये लोग रखें सेहत का विशेष ख्याल
............................................
- मोटापे का शिकार
- उच्च रक्तचाप के रोगी
- धूम्रपान करने के लती
- शराब का सेवन करने वाले