फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गैस सिलिंडर फटा, 5 झुलसे

गैस सिलिंडर फटा, 5 झुलसे

Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलिंडर फटा, 5 झुलसे
गैस सिलिंडर फटा, 5 झुलसे
विज्ञापन

बबीना। कस्बे के मेन रोड पर गणेश मंदिर के निकट एक दुकान पर गैस वेल्डिंग के दौरान सिलिंडर फट गया जिससे विस्फोट के साथ आग फैल गई । इस आग में 5 लोग झुलस गए। उन्हें झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया।
बबीना निवासी जाकिर पुत्र जहीर खान मेन रोड पर गैस वेल्डिंग का कच्ची दुकान खोले हुए है। सोमवार को गैस वेल्डिंग के दौरान अचानक 5 किलो वाला सिलिंडर फट गया। धमाके के साथ आग चारों तरफ फैल गई जिससे आसपास मौजूद 5 लोग झुलस गए। गनीमत रही कि सोमवार के दिन अधिकांश बाजार बंद रहने के कारण ज्यादा भीड़ नहीं थी वरना यह घटना और भी बड़ा रूप ले सकती थी। दुर्घटना में दुकानदार जाकिर, अमन अहिरवार, संजू रतनपुर, राजीव भार्गव एवं सुषमा झुलसे जिन्हें तुरंत लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया। देर डॉक्टर जी एस गुप्ता ने बताया कि सभी घायल व्यक्तियों के बदन का कुछ हिस्सा आग से झुलस गया था जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि घटना की सघनता से जांच की जा रही है। दुकानदार जाकिर भी झुलसा है। ठीक होने पर उसके कार्य के लाइसेंस की जांच की जाएगी। सभी दुकानो के लाइसेंस की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed