फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अंतरात्मा में झांककर बीयू को आगे बढ़ाने की सोचें-City

अंतरात्मा में झांककर बीयू को आगे बढ़ाने की सोचें-City

Mon, 30 Oct 2017 09:27 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
अंतरात्मा में झांककर बीयू को आगे बढ़ाने की सोचें-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
कुलसचिव ने ली एसएफएस शिक्षकों की ‘क्लास’
बोले, अंतरात्मा में झांककर बीयू को आगे बढ़ाने की सोचें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की बैठक के बाद कुलसचिव सीपी तिवारी ने सोमवार को स्ववित्त पोषित योजनांतर्गत (एसएफएस) कार्यरत शिक्षकों की बैठक की। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह अपनी अंतरात्मा में झांककर सोचें कि विश्वविद्यालय को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

गांधी ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे से एसएफएस शिक्षकों की बैठक शुरू हुई। सबसे पहले सभी शिक्षकों का कुलसचिव ने परिचय जाना। कर्मचारियों की बैठक की तरह इस बार कुलसचिव ने सख्त लहजे का तो प्रयोग नहीं किया लेकिन इशारों-इशारों में शिक्षकों को कर्तव्य बोध जरूर करा दिया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए बोले कि परिजन शिक्षण संस्थानों की साख को ध्यान में रखकर अपने बच्चों का प्रवेश कराते हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के उत्थान के लिए सबको प्रयासरत रहना चाहिए। सभी शिक्षक अपने दायित्व समझते हैं, इसलिए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक ज्ञानवान बनाएं। विश्वविद्यालय में छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक का महत्व है। आपसी सद्भाव के साथ काम करें। चूंकि, वह सिटी मजिस्ट्रेट भी हैं, इसलिए उन्होंने बतौर प्रशासनिक अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed