{"_id":"594435624f1c1b3f478b45f8","slug":"131497642338-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया चक्का जाम-Lalitpur","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने किया चक्का जाम-Lalitpur
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-------
किसानों ने कानपुर रोड जाम किया, नारेबाजी
मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त और कर्ज माफी की मांग
-19 को दिल्ली में तय होगी आगे के आंदोलन की रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। किसानों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त और उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहे किसानों ने कचहरी चौराहे के पास कानपुर रोड जाम कर दिया। बाद में नगर मजिस्ट्रेट चंद्रपाल तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान महासंघ के आह्वान पर बुंदेलखंड किसान पंचायत (पानी आंदोलन) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कचहरी चौराहा पर रोड जाम किया। किसान नेता गौरीशंकर बिदुआ ने कहा कि मंदसौर में किसानों की हत्या के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जिम्मेदार हैं। उन्हें बर्खास्त किया जाए। उप्र में किसानों के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोखा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है, लेकिन अब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया है। सभी किसानों का कर्ज समान रूप से माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में घोषणा की थी कि किसानों को कृषि लागत के सापेक्ष 50 प्रतिशत का लाभांश दिया जाएगा, लेकिन अब तक इस घोषणा पर अमल नहीं किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट चंद्रपाल तिवारी मौके पर पहुंचे और किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसान नेता ने चार दिन से चल रहा उपवास समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय किसान महासंघ की बैठक 19 जून तो दिल्ली में होगी। बैठक में आने वाले समय में होने वाले आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर रामजी सिंह, सोनू त्रिपाठी, बृजमोहन अहिरवार, सरमन यादव, दशरथ यादव, नारायण सिंह, डा. बाबूलाल तिवारी, दिनेश भार्गव, भानू सहाय, राजू शर्मा, देवी सिंह कुशवाहा, लखन लाल नरवरिया उपस्थित रहे।
इनसेट
-------
महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया
बुंदेलखंड किसान मोर्चा (भूख की लड़ाई) ने देश व्यापी आंदोलन के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया। किसानों का कर्ज माफ करने, राहत राशि दिलाने और पुनर्वास की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। बाद में एसडीएम पूनम निगम ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी और मांगों को उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संतोष राजपूत, रामपाल, कृष्ण पाल, मेवालाल राजपूत उपस्थित रहे।