फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   122 positive including the death of three elderly, doctor, prisoner, police personnel

तीन बुजुर्गों की मौत, डॉक्टर, कैदी, पुलिस कर्मी समेत 122 पॉजिटिव

Sat, 29 Jan 2022 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
122 positive including the death of three elderly, doctor, prisoner, police personnel
झांसी। कोरोना वायरस ने जिले के तीन बुजुर्गों की जान ले ली है। इसके अलावा डॉक्टर, कैदी, पुलिस कर्मचारी समेत 122 संक्रमित सामने आए हैं। तीसरी लहर में अब कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा चार हो गया है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी 60 साल की वृद्धा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक महिला शुगर, सीओपीडी की रोगी थी। इसके अलावा उनकी डायलिसिस भी चल रही थी। संक्रमित होने के बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और फिर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा आवास विकास के 80 साल के बुजुर्ग को सांस लेने की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इलाज के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं, एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की लखनऊ के पीजीआई में मौत हो गई है। अब तक झांसी में तीसरी लहर से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। इसके अलावा शुक्रवार को 1521 सैंपलों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 1126, ट्रू नेट से 18 और एंटीजन किट से 377 नमूने जांचे गए। इसमें सीएमओ ऑफिस में तैनात चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर व तीन कर्मचारी, चार जिला कारागार के कैदी, पुलिस कर्मचारी, खातीबाबा, नंदनपुरा, गोंदू कंपाउंड, सीपरी बाजार, आवास विकास, शिवाजी नगर, सिविल लाइन, मेहंदीबाग, बैंकर्स कॉलोनी, लक्ष्मीबाई पार्क के सामने, दतिया गेट बाहर समेत विभिन्न क्षेत्रों से 122 पॉजिटिव मिले हैं। चार रोगियों के अस्पताल से डिस्चार्ज होने ओर 395 का होम आइसोलेशन पूरा हो जाने से एक्टिव केसों की संख्या घटकर 2143 हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और ये 93.28 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed