फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम का मिजाज

इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम का मिजाज

Tue, 05 Mar 2019 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम का मिजाज
इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन

झांसी। इस सप्ताह मौसम साफ रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पिछले सप्ताह मौसम में आए अचानक बदलाव से पारा गिर गया था। शनिवार - रविवार की दरम्यानी रात बारिश भी हुई। इससे रविवार को दिन भर सर्दी बढ़ी रही। सर्द हवाएं बहती रहीं और दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। रात भी सर्द रही। लेकिन, सोमवार की सुबह से मौसम ने करवट ली। आसमान एकदम साफ रहा और दिन में धूप खिली रही। इससे सर्दी का प्रकोप कम हुआ। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं। दिन में अच्छी धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। एक -दो दिन बादलों की हल्की आवाजाही हो सकती है। मौसम के इस रुख से अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खेती के लिए मौसम की यह स्थिति अनुकूल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed