फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 train slow run from Fogg

कोहरे के कारण धीमी गति से दौड़ीं 12 ट्रेनें

Sat, 30 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
12 train slow run from Fogg
झांसी। कोहरे के कारण 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से पांच घंटे देरी से आईं। रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों का गाड़ियों के इंतजार पर पल- पल काटना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात झांसी धौलपुर सेक्शन में रात 9.05 बजे से सुबह 11.15 बजे तक, झांसी भीमसेन सेक्शन में रात 10.10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, झांसी बीना सेक्शन में रात दो बजे से सुबह 11.15 बजे तक व भीमसेन बांदा मानिकपुर सेक्शन में रात 7.50 से सुबह 11 बजे व झांसी- बांदा सेक्शन में रात 10.30 बजेे से सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा। कोहरे के कारण पुरी से हरिद्वार जाने वाली 08477 उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे, वाराणसी से ग्वालियर जाने वाली 01108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस पौने दो घंटे, 09168 साबरमती एक्सप्रेस एक घंटे, निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली 02448 यूपी संपर्क दो घंटे 10 मिनट, 02533 पुष्पक एक्सप्रेस दो घंटे, 02626 केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, 02156 निजामुद्दीन हबीबगंज एक्सप्रेस चार घंटे, 02622 तमिलनाडु एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 06528 नई दिल्ली सिकंदराबाद एक्सप्रेस तीन घंटे 20 मिनट, 01842 कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस दो घंटे व 02692 निजामुद्दीन बंगलूरू सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे सात मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

कोहरे में चालकों के लिए ट्रेन चलाना मुश्किल भरा बना रहा। उनको बेहद धीमी गति से गाड़ियों को चलाना पड़ा। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए रात एक बजे से सुबह चार बजे तक मंडल में दौड़ रहीं अलग- अलग सवारी व मालगाड़ियों में अधिकारी व निरीक्षक चालकों के साथ चले। इनमें सिगनल निरीक्षक, लोको निरीक्षक, रेल पथ निरीक्षक, कल्याण निरीक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed