फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 hours power cut from mauranipur

ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटने से मऊरानीपुर की 12 घंटे गुल रही बिजली

Sat, 30 Jan 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
12 hours power cut from mauranipur
झांसी/ मऊरानीपुर। पारीछा थर्मल पावर से मऊरानीपुर जाने वाली ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटने से शुक्रवार को मऊरानीपुर समेत 25 से अधिक गांवों में 12 घंटे तक बिजली बंद रही। इससे क्षेत्र की जलापूर्ति भी ठप रही, जिससे लोग परेशान रहे। बिजली से जुड़े अन्य कार्य न होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

पारीछा थर्मल पावर प्लांट यार्ड से निकली 132 केवीए ट्रांसमिशन लाइन से मऊरानीपुर सबस्टेशन को बिजली दी जाती है। शुक्रवार सुबह पांच बजे उक्त ट्रांसमिशन लाइन का तार धनुधारी पेट्रोल पंप के पास टूट गया। इससे मऊरानीपुर और आसपास के 25 से अधिक गांवों की बिजली बंद हो गई। सूचना पर ट्रांसमिशन टीम अधिशासी अभियंता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में मऊरानीपुर पहुंच गई। दोपहर बाद तार को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया, जो शाम करीब पांच बजे पूरा हो सका। इसके बाद ही आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। वहीं, दिन भर बिजली न आने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। इनवर्टर डिस्चार्ज होने से मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे। सरकारी अस्पताल व दफ्तरों में भी कार्य प्रभावित रहा। बिजली से जुड़ी दुकानों में भी काम नहीं हो सका। बिजली न रहने से सपरार बांध से होने वाली जलापूर्ति भी नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इससे लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed