फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 feet long crocodile entered the house

घर में घुसा 12 फुट लंबा मरमच्छ, गांव में फैली दहशत

Tue, 17 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 feet long crocodile entered the house
घर में घुसा 12 फुट लंबा मगरमच्छ की खबर में ..... चिरगांव के उजयान गांव में एक मकान घुसे मगरमच्छ को वन वि?
झांसी। चिरगांव इलाके के उजयान गांव स्थित एक घर में रविवार को सुबह लगभग चार बजे एक मगरमच्छ घुस गया। जिसको देखकर घर में हड़कंप मच गया। घरवाले कमरा छोड़कर भाग गए और बाहर से कुंडी लगा दी। शोरगुल सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 12 फुट लंबा मगर देखकर गांव में दहशत फैली रही।
विज्ञापन

बेतवा नदी के पीपापुल के पास उजयान गांव निवासी किसान इंद्रपाल के घर के लोग रविवार की रात लगभग दस बजे कमरे में सोने लिए चले गए थे। गर्मी व उमस होने से उन लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा खुला ही छोड़ दिया। सुबह तड़के चार बजे 12 फुट लंबा मगरमच्छ घर में घुस गया। गनीमत रही कि घर के सभी लोग तख्त व पलंग पर सो रहे थे। इसी बीच कमरे में किसी से होने आहट मिलने पर उन लोगों ने बत्ती जलाकर देखा तो दंग रह गए। डर के मारे वह लोग पलंग पर ही खड़े रहे और
विज्ञापन

हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिसके चलते गांव के सभी लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह घर के लोगों को बाहर निकाला कर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को जाल डालकर पकड़ा। वन कर्मियों ने उसे बेतवा नदी में छोड़ दिया। तब कही गांव के लोगों को राहत महसूस हुई। लोगों ने बताया कि घर नदी से महज एक किलोमीटर ही दूर है, तभी वहां मगरमच्छ पहुंच गया। वन विभाग की टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी शौकत उल्ला खान, वन दरोगा अनीस, वन रक्षक घनश्याम दास, आशीष दुबे, चालक हरपाल यादव व कर्मचारी लालाराम, राजेश, बाबू कुशवाहा, धनीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed